Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

एमपी यूपी राजस्थान में पहुंचा मानसून : उज्जैन में सुबह से आसमान में बादल छाए , कई जिलो में बारिश , रांची में स्कुल बंद

  • एमपी युपी और राजस्थान तक पहुंचा मानसून
  • युपी और राजस्थान के 40 जिलों में बारिश
  • झारखंड में बारिश को लेकर  रेड अलर्ट
  • रांची में बारिश के चलते स्कूल बंद
  • भोपाल-इंदौर में आंधी-बारिश की चेतावनी
  • उज्जैन में सुबह से ही मौसम सुहाना 

नई दिल्ली || देश के कई राज्यों में मौसम ने अचानक से करवट ले ली है ,  गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के बाद मानसून ने राजस्थान-उत्तर प्रदेश में भी एंट्री ले ली है। मानसून ने 3 दिन में 6 राज्यों को कवर किया है। पूर्वी UP के 13 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

राजस्थान में बुधवार को मानसून की एंट्री हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। अगले 4 दिन दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश होगी।

मध्यप्रदेश के 54 जिलों में मानसून पहुंच गया है। उजैन में सुबह से ही बारिश का मौसम बना हुआ है बादल छाए हुए है ,  भिंड जिले में भी आज मानसून की एंट्री हो जाएगी। ग्वालियर और चंबल में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल-इंदौर में भी आंधी-बारिश की संभावना है।

झारखंड में आज तेज भारी का रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के अनुमान के चलते रांची के सभी स्कूल गुरुवार को बंद रहेंगे। बुधवार को खराब मौसम के कारण रांची से 4 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं।

मौसम विभाग ने गुरुवार को गुजरात, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सौराष्ट्र-कच्छ, कर्नाटक और केरल के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

 

Related posts

IIT बॉम्बे की बड़ी रिसर्च, पहले से पहचान सकेंगे डायबिटीज का खतरा

Jansamvad Express Digital

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में करेंगे निवेश संवाद

Jansamvad Express Digital

अदनान सामी की पोस्ट से पाकिस्तान को लगी मिर्ची: सामी को पाकिस्तानी लडको ने बताया भाग्यशाली

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment