Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

जिला बदर से बचने के लिए कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन की , लेकिन नहीं रुका जिला बदर का आदेश

दमोह |  भाजपा की वाशिंग मशीन का जूमला इतना चर्चा में आ गया की , अब अपराधी गतिविधि में लिप्त नेता भी खुद को बचाने के लिए पाला बदल रहे है लेकिन मध्यप्रदेश में भाजपा की वाशिंग मशीन में अभी ऐसा कोई पावडर नहीं डला है जिससे अपराधी धुल जाए |

 दमोह जिले के पथरिया विधानसभा में आने वाले नरसिंहगढ़ निवासी राजेंद्र बिदोल्या  को भनक लग गई थी की उनका जिला बदर होने वाला है , जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस छोड़ तत्काल भाजपा का दामन पकड लिया लेकिन फाइल चल चुकी थी जिसे रोका नहीं जा सका , और  भाजपा में शामिल होते ही कलेक्टर ने उनका जिला बदल कर दिया। 4 अप्रैल को ही राजेंद्र बिरोलिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। मंगलवार शाम जारी जिला बदर का यह आदेश दमोह जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। कलेक्टर कार्यालय से कल ही इसका प्रेस नोट जारी हुआ है। राजेंद्र बिदोल्या नरसिंहगढ़ क्षेत्र में एक अलग पहचान रखते हैं व्यवसायी भी है, राजनीति में काफी समय से सक्रिय है। उनका जिला बदर होना लोगों के लिए हैरत में डाल रहा है।

जन चर्चा है कि बीते विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत लगाई थी और शायद इसी का बदला लेने के लिए भाजपा नेता या फिर कहे पथरिया विधानसभा के विधायक और वर्तमान राज्य मंत्री लखन पटेल ने उनका जिला बदल करवाया है। फाइल पहले प्रक्रिया में पहुंच गई होगी और उसके बाद बिदोल्या अचानक भाजपा में आ गए और इस बात का ध्यान किसी को नहीं रहा कि उनकी फाइल रुकवानी है और इसलिए शायद उनका यह आदेश जारी हो गया है।

Related posts

ISRO के चेयरमेन एस सोमनाथ ने किये महाकाल दर्शन

AAP Leadar Manish Sisodia Arrest Live: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कोर्ट में पेश किए गए; CBI ने मांगी पांच दिन की रिमांड; आप का विरोध जारी

Jansamvad Express Digital

एबी टाइप कॉलोनी में शावक के साथ दिखा तेंदुआ : मचा हड़कंप, रेंजर ने दिए मुनादी के आदेश

Leave a Comment