Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयधर्मराजनीतिराष्ट्रीय

पाकिस्तानी ध्वज के साथ निकली जगन्नाथ यात्रा : देखते रह गए पाकिस्तानी , लोगो ने सोशल मीडिया पर डाले विडिओ

Viral वीडियो :// पाकिस्तान की सडको की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमे हिन्दुओ की आस्था के केंद्र भगवान  जगन्नाथ जी की यात्रा निकलती दिखाई दे रही है , पाकिस्तान ई सडको पर हिन्दू परिवारों ने धूमधाम से जगन्नाथ जी की यात्रा निकाली , यात्रा के आगे चल रही गाड़ी पर हिन्दू परिवार ने अपने देश  पाकिस्तान का ध्वज भी लगा रखा है जो इस बात की पुष्टि करता है की यात्रा और कही नहीं पाकिस्तान में ही निकाली गई |

दरअसल आए दिन मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरह के दावे भी किए जाते हैं. वहां हिंदुओं-सिक्खों की बहन-बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं. जबरन उन पर अत्याचार होता है, जो इंटरनेशनल मीडिया में भी सुर्खियां बटोरती हैं. ऐसे में क्या आप उम्मीद कर सकते हैं कि उसी पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू जगन्नाथ यात्रा का आयोजन भी कर सकते हैं? आपको जानकर भले ही हैरानी हो, लेकिन ये बिल्कुल सच है. सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में हिंदुओं द्वारा जगन्नाथ यात्रा निकाले जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इनके हाथों में पाकिस्तानी झंडा भी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by प्रीतम (@prince_devria)

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को प्रीतम (@prince_devria) नाम के यूजर ने शेयर किया है. वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि पाकिस्तान की सड़क पर जगन्नाथ यात्रा निकाली गई है. हजारों की संख्या में हिंदू सड़कों पर उतरे हैं और उस यात्रा में शामिल हुए हैं. यात्रा के दोनों तरफ रस्सियां तनी हुई हैं, जिसके बीचों-बीच हिंदू भक्त यात्रा के साथ चल रहे हैं. आगे गाड़ियों का जत्था भी है. आस-पास मौजूद अन्य धर्मों के पाकिस्तानी इस नजारे को चुपचाप खड़े होकर देखते रहे गए. यह नजारा पाकिस्तान के कराची का है. लेकिन वीडियो पर जो लिखा हुआ है, उसे पढ़कर यकीन कर पाना मुश्किल है. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या लिखा है, ऐसे में बता दें कि वीडियो पर लिखा है, ‘हम पाकिस्तानी हिंदू हैं और हम यहां सुरक्षित हैं. जय श्री कृष्णा.’

 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है. अब तक 99 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, 3 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है, जबकि 1 लाख 41 हजार से ज्यादा बार इसे शेयर किया गया है. आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन बता दें कि 25 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया है. ज्यादातर लोगों को इस वीडियो को देखकर हैरानी हो रही है. कोई कमेंट कर रहा है कि अगर इतना ही सुरक्षित थे तो वहां पर हिंदुओं की आबादी 22 प्रतिशत से 1 प्रतिशत पर कैसे आ गई. तो कोई भारतीय मुस्लिम खुद को यहां पर सुरक्षित बता रहा है.

वीडियो पर कमेंट करते हुए मनजोत ने लिखा है कि इस रील में जो हिंदू नजर आ रहे हैं, बस उतनी ही जनसंख्या बची रह गई है. तो वर्षा ने 1947 से लेकर अब तक के धर्म आधारित जनसंख्या प्रतिशत को दिखला दिया. उन्होंने लिखा है कि 1947 में भारत में हिंदू 84 प्रतिशत, मुस्लिम 9 प्रतिशत, जबकि पाकिस्तान में हिंदू 23 प्रतिशत, जबकि मुस्लिम 75 प्रतिशत थे. हाल के दिनों में भारत में हिंदू 79 प्रतिशत और मुस्लिम 15 प्रतिशत, जबकि पाकिस्तान में मुस्लिम बढ़कर 97 प्रतिशत हो गए, तो हिंदू घटकर 1.9 प्रतिशत पर आ गए. ये पाकिस्तान में हिंदुओं की सुरक्षा है? तो रेहान ने भी पाकिस्तानी शख्स को जवाब दिया है. रेहान लिखते हैं कि मैं भारतीय मुस्लिम हूं और मुझे अपने देश पर गर्व है. मुझे इससे प्यार है. लेकिन अपूर्वा शर्मा ने कमेंट किया है कि अगर इतने ही सुरक्षित हो तो हमारी देवी मां की शक्ति पीठ और मंदिरों को क्यों नहीं बचा पाए?

Related posts

निगमायुक्त साइकिल पर सवार होकर निकले शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने

दिल्ली: राष्ट्रपति मुर्मु दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस समारोह में होंगी शामिल

Jansamvad Express Digital

आंद्रप्रदेश में ट्रेन हादसा , दो ट्रेन की हुई भिडंत ,अब तक 13 की मौत

Leave a Comment