Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयमनोरंजनराष्ट्रीय

खाली ट्रेन देख लड़की बना रही थी रील : तभी पीछे से आ गया युवक फिर जो हुआ देख लड़की हैरान

मुंबई ( Viral Vedio ) |  लोगों को सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग वीडियो और रील बनाने का चस्का ऐसा लगा है कि पूछिए मत. वे आसपास का माहौल तक नहीं देखते और कैमरा ऑन कर वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं. कोई बेपरवाह होकर इंडिया गेट जैसी जगह पर विदेशी लोगों के साथ नाचते हुए वीडियो बनाता है, तो कोई रशियन गर्ल खुद के लिए हिंदुस्तानी दूल्हा तलाशते हुए वीडियो शेयर करती है. कोई महिला भारत की सड़कों पर घूम-घूमकर अपना वीडियो बनाती है, तो कोई रेलवे स्टेशन या मेट्रो में ही अजीब हरकतें करने लग जाता है. आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें एक लड़की खाली गाड़ी देखकर अचानक से नाचने लगती है. वो ट्रेंडिंग वीडियो बना रही होती है. लेकिन पीछे बैठे लड़के ने ऐसी अजीब हरकत कर दी, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे.

वायरल हो रहे इस वीडियो को दिया मुखर्जी उर्फ अंकिता नाम की लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो खुद नजर आ रही. वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन पूरी तरह से खाली है. नीले ड्रेस में दिया खड़ी है, जबकि उसके ठीक पीछे एक लड़का है, जो उसे देखे जा रहा है. अचानक ट्रेन में खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘सज के संवर के’ बजना शुरू होता है. नीले ड्रेस में अंकिता नाम की ये लड़की अचानक नाचना शुरू कर देती है. वो बैक टू बैक सारे स्टेप्स करती है. उसका एक्सप्रेशन भी जबरदस्त दिखता है. उस दौरान पीछे बैठा एक लड़का अचानक उठता है और वो पीछे सीट पर खड़े होकर डांसिंग अंदाज में अजीब हरकत करने लगता है. लड़की इस दौरान रुक जाती है और लड़के की तरफ दिखाने लगती है. उसे शायद अंदाजा ही नहीं था कि लड़का ऐसा कुछ करेगा.

 

 

वो पलटकर उस लड़के को बस देखती रह जाती है. गाना खत्म होते ही लड़का सीट से उतर जाता है. हालांकि, हो सकता है कि इन दोनों ने मिलकर ऐसा ट्रेंडिंग वीडियो बनाने का फैसला किया हो. ऐसे में इनका ये डिसिजन सही साबित हुआ. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि इंस्टाग्राम पर दिया मुखर्जी काफी फेमस हैं. उन्हें कुल 43 लाख लोग फॉलो करते हैं. बात उनके इस वायरल हो रहे वीडियो की करें तो अब तक इसे 55 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लगभग 2 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है, जबकि हजारों लोगों ने वीडियो को शेयर किया है. सैकड़ों की संख्या में कमेंट भी आए हैं. वीडियो मुंबई के लोकल ट्रेन में फिल्माया गया है.

इस गाने में लड़की लड़के को मोटा होने का टिप्स दे रही है, तो इससे जोड़ते हुए एक यूजर ने लिखा है कि पहले खुद तो मोटी हो जाओ, फिर दूसरे को टिप्स देना. एक अन्य यूजर ने लिखा है कि पीछे वाले लड़के को देखो. ये जिस अंदाज में नाच रही थी, उसने इसे वैसे ही जवाब दे दिया.

Related posts

पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवेय्या के निवास पहुचे मुख्यमंत्री मोहन यादव

स्थाई निर्माण के लिए हो बंजर भूमि का उपयोग , सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि उपजाऊ है , समय कम सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि का भी हो विस्तार – महामंडलेश्वर शेलेशानंद गिरी

Jansamvad Express Digital

नही थम रहा चीन यूक्रेन युद्ध ,अब यूक्रेन युद्ध में रूस को “घातक मदद” दे सकता है चीन : अमेरिका

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment