Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमनोरंजनराष्ट्रीय

फिल्म omg 2 को लेकर फिर महाकाल मंदिर के पुजारी की आपत्ति

ओ माय गॉड 2 मूवी से महाकाल मंदिर में शूट हुए दृश्य हटाने को लेकर मंदिर पुजारी ने की मांग,महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी ने सेंसर बोर्ड से की मांग,मूवी को “ए” सर्टिफिकेट मिलने के कारण मंदिर के मुख्य पुजारी ने ली आपत्ति,दृश्य नहीं हटाए गए तो किया जाएगा विरोध,

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बीते वर्ष ओ माय गॉड 2 मूवी की शूटिंग हुई थी, इस शूटिंग में अक्षय कुमार सहित अन्य बॉलीवुड कलाकार शामिल हुए थे। वही हाल ही में सेंसर बोर्ड द्वारा मूवी को “ए” सर्टिफिकेट दिया गया है जिसके बाद महाकाल मंदिर के पुजारी ने महाकाल मंदिर के दृश्यों को लेकर आपत्ति ली है। महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी महेश शर्मा का कहना है कि ओ माय गॉड 2 मूवी को सेंसर बोर्ड द्वारा “ए” सर्टिफिकेट दिया गया है, जो एडल्ट मूवीज़ को दिया जाता है, साथ ही सेंसर बोर्ड ने यह कहा है कि इस मूवी को 18 वर्ष से कम उम्र के लोग नहीं देख सकेंगे। ऐसे में मूवी के कुछ दृश्य महाकाल मंदिर के अंदर शूट हुए हैं, जिसे लेकर हमें यह आपत्ति है कि एडल्ट मूवी में धार्मिक चित्रांकन के माध्यम से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचेगी इसलिए हम सेंसर बोर्ड से यह मांग करते हैं कि फिल्म में महाकाल मंदिर के अंदर शूट हुए दृश्य को हटाया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो हमारे द्वारा देशभर में इस मूवी का विरोध किया जाएगा।

Related posts

एमपी में शीतलहर को लेकर गाइड लाइन जारी : नाक बहने और नाक से खून आने पर तुरंत करे डॉक्टर से संपर्क

Jansamvad Express Digital

नाबालिग के साथ गैंग रेप कर विडिओ बनाया फिर किया वायरल , पुलिस ने तीन युवक पर दर्ज किया मामला

Jansamvad Express Digital

अगले 2 सालों के अंदर मंगल गृह पर दुनिया के सबसे ताकतवर स्टारशिप रॉकेट भेजेंगे इलॉन मस्क

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment