Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

शराब घोटाला, केजरीवाल 5वें समन पर भी पेश नहीं होंगे:चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर दिल्ली में पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब नीति मामले में शुक्रवार (2 फरवरी) को भी ED के सामने पेश नहीं होंगे। वे दिल्ली में पंजाब के CM के साथ पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होंगे। दरअसल, आम आदमी पार्टी (AAP) ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। इसे लेकर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

शराब घोटाला मामले में ED 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को कुल 4 समन भेज चुकी है। केजरीवाल अब तक एक बार भी पेश नहीं हुए हैं। इसी केस में दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया और AAP सांसद संजय सिंह जेल में हैं।

इधर, AAP ने कहा है कि ED का समन गैरकानूनी है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवाना और दिल्ली सरकार को गिराना है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। इससे पहले केजरीवाल ने 17 जनवरी को कहा था कि भाजपा मुझे गिरफ्तार करवाना चाहती है, ताकि मैं लोकसभा चुनाव में प्रचार न कर सकूं।

दिल्ली में भाजपा आफिस का घेराव करेगी AAP
AAP ने बताया कि अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान आज दिल्ली में पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। AAP चंडीगढ़ मेयर चुनाव में गड़बड़ी के खिलाफ भाजपा ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने वाली है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है।

दरअसल, 30 जनवरी को हुए मेयर चुनाव में I.N.D.I.A ब्लॉक के खिलाफ पहली बार BJP को जीत मिली थी। AAP का आरोप है कि भाजपा ने फ्रॉड करके जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारी ने जानबूझकर उनके वोट इनवैलिड कर दिए। इसको लेकर वे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुके हैं।

AAP कार्यकर्ताओं को दिल्ली आने से रोकने का आरोप दिल्ली में AAP के प्रदर्शन में दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। हालांकि, सुबह से AAP और भाजपा दफ्तर सहित पूरे दिल्ली में भारी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किए गए हैं।

केजरीवाल और AAP नेताओं ने पुलिस पर प्रदर्शनकारियों को दिल्ली आने से रोके जाने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- दिल्ली में AAP के विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा हैं जो पार्टी कार्यालय आ रहे थे। ये क्या हो रहा है?

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने अपने पोस्ट में लिखा- कोंडली विधायक कुलदीप कुमार के ऑफिस के बाहर पुलिस की गाड़ी खड़ी है, ताकि उन्हें विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोका जा सके। क्या अब शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में भाग लेना अपराध है?

दिल्ली पुलिस ने बताया उन्होंने सिंघु बॉर्डर पर 25 AAP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। ये सभी पंजाब और हरियाणा के पार्टी कार्यकर्ता हैं।

Related posts

लाड़ली बहना के सामने कांग्रेस ने जारी की नारी सम्मान योजना,उज्जैन में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने महिलाओ के फार्म भरे

Jansamvad Express Digital

बांग्लादेश के ढाका स्थित  सिद्दिक बाजार में ब्लास्ट :16 की मौत, 100 लोग घायल; बांग्लादेश में एक हफ्ते में तीसरा ब्लास्ट

मोहर्रम के जुलुस में प्रतीकात्मक घोड़ा गिरने से बचा , जुलुस में भीड़ बनकर हुडदंग कर रहे युवको को पुलिस ने खदेड़ा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment