Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में लालू का गेम प्लान विधायक नहीं वोटर तोड़ेगी RJD

बिहार में नई सरकार बनने के बाद अब मंत्रिमंडल पर माथापच्ची चल रही है। 10 फरवरी को नीतीश सरकार को सदन में बहुमत साबित करना है। NDA के पास फिलहाल 128 विधायक हैं, यानी बहुमत से सिर्फ 6 ज्यादा। वहीं महागठबंधन बहुमत से 7 सीट दूर है। बिहार में सरकार गिरने के बाद तेजस्वी ने कहा था कि असली खेला अभी बाकी है।

नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग होकर BJP के साथ सरकार बना रहे थे, तब भी माना जा रहा था कि RJD सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। सबसे ज्यादा 79 विधायकों वाली RJD को कांग्रेस और लेफ्ट के साथ सरकार बनाने के लिए सिर्फ 7 विधायकों की जरूरत थी।

कयास लगाए जा रहे थे कि ऐसी स्थिति में पार्टी अध्यक्ष लालू यादव कुछ उलटफेर कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ। RJD ने एक तरह से नई सरकार को वॉकओवर दे दिया। पार्टी की रणनीति है कि JDU के विधायक तोड़कर सरकार बनाने की बजाय उसके वोटर अपने पाले में किए जाएं।

उधर, शपथ ग्रहण समारोह होते ही विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दे दिया गया। चौधरी RJD से विधायक हैं। ऐसे में नई सरकार आने के बाद आगे RJD का एक्शन प्लान क्या होगा, ये समझने के लिए दैनिक भास्कर ने पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा और विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी से बात की।

Related posts

दिल्ली पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री 3 जून को आएँगे उज्जैन

Jansamvad Express Digital

निगम आयुक्त पहुंचे महाकाल क्षेत्र स्थित होटलों में फायर एनओसी की जांच करने,जिन होटलों में फायर एनओसी नहीं है उन्हें सील करने के निर्देश दिए

Jansamvad Express Digital

हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया रतलाम मंडल पर 78वां स्‍वतंत्रता दिवस

Leave a Comment