Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

सनातन हिंदू महिला शक्ति के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 12 जोड़ें बंधे परिणय सूत्र में

  • मुख्यमंत्री ने 51-51 हजार प्रत्येक जोड़े को उपहार स्वरूप प्रदान किये जाने की घोषणा की-महिलाओं ने अपनी बचत सम्मेलन को सफल बनाने में लगाई, गरीब बस्तियों की कन्याओं के हुए विवाह

उज्जैन। सनातन हिंदू महिला शक्ति द्वारा 2 मई शुक्रवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें 12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस आयोजन की अनूठी बात यह रही कि यह संपूर्ण आयोजन न सिर्फ मातृशक्तियों ने संभाला बल्कि इसमें अपनी बचत की पूंजी खर्च कर बेटियों के विवाह करवाएं।

इसमें आने वाला पूरा खर्च जिसमें शादी से लेकर बैंड-बाजे, भोजन और वर-वधु को दिए जाने वाला सामान सभी महिलाओं ने अपने घर की बचत के पैसे से इकट्ठा किया है। इसमें महिलाओं ने अलग-अलग अपने साम्थर्य के अनुसार 5000 से लेकर 1 लाख रुपए तक की राशि दी है और कुछ महिलाओं ने अलग-अलग गिफ्ट भी दिए।

सनातन हिंदू महिला शक्ति संगठन के इस कार्य से खुश होकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी निधि से प्रत्येक जोड़े को 51 हजार रुपए देने की घोषणा की है।सनातन हिंदू महिला शक्ति संगठन की अध्यक्ष संध्या सोलंकी ने बताया कि सर्वसमाज के सहयोग से आयोजित इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में बस्तियों के गरीब परिवारों की 12 कन्याओं की शादी की गई। इस सम्मेलन हेतु महिलाओं ने बढ़ चढ़कर सहयोग दिया। महिलाओं ने अपनी बचत के पैसे इस सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग स्वरूप दिये। गरीब घर की कन्याओं के साथ बिन पिता की बेटियों के विवाह भी सम्मेलन में संपन्न हुए।

चिंतामण रोड़ स्थित होटल अथर्व पर आयोजित विवाह सम्मेलन में अतिथि भी महिलाएं रहीं जिनमें देवास की विधायक गायत्री राजे, नगर निगम सभापति कलावती यादव, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा मोहन यादव, रेखा नारायण यादव, डॉ. सत्येंद्र कोर सलूजा, माली समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका सैनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

कार्यक्रम की शुरूआत सभी जोड़ों द्वारा सुबह गणपति स्थापना कर पूजन के साथ हुई। तत्पश्चात घोड़ा-बग्गी, बैंड-बाजे और ढोल-ढमाके के साथ प्रोसेशन निकला। तोरण के पश्चात विधि विधान से विवाह संपन्न हुआ। दुल्हा दुल्हन को उपहार में शेरवानी, लहंगा, चूड़ियां चूड़ा, मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, गढ़ जोड़ा, साफे पलंग, अलमारी, सेंटर टेबल, सोफा, गद्दा, चादर, दो ताकिये, ब्लैंकेट, अटेजी (अमेरिकन टूरिस्टर) बैग, टॉवेल, नैपकिन, परात, तबेला, हांडा घघरा, स्टील की कोठी, डिनर सेट, कुकर, ओवन भेंट किये गए।

दोपहर में शुभ विवाह स्पेशल ग्रैंड हाउजी हुआ। इसमें एलसीडी, फ्रिज, माइक्रो, कूलर ,ओटीजी जैसे कई आकर्षक उपहार विजेताओं को प्रदान किये गये। सम्मेलन को सफल बनाने में संध्या सोंलकी के साथ ही सनातन हिंदू महिला शक्ति की हर एक मातृशक्ति का विशेष सहयोग रहा।

Related posts

महाकाल मंदिर में पहुंचा बारिश का पानी ,नंदी हाल में भराया पानी .कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना कहा ये है 800 करोड़ का विकास

Jansamvad Express Digital

उज्जैन महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर ऐसी रहेगी श्रद्धालुओ की व्यवस्था

Jansamvad Express Digital

पीएम मोदी दुबई दौरे पर , इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने ली सेल्फी

Leave a Comment