Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

पांच ताले तोड़कर मंदिर में घुसे चोरों ने जैन मंदिर में धावा बोल दिया

भोपाल देहात इलाके के सूखीसेवनिया की अहिंसा स्थली कॉलोनी में बने जैन मंदिर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात चोरों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने फैंसिंग को कटर से काटकर कॉलोनी में प्रवेश किया। इसके बाद पांच ताले तोड़कर मंदिर में घुसे। यहां से आरोपी 12 किलो वजनी चांदी की मूर्ति, 50 चांदी के छत्र सहित चांदी की मूर्तियों से भरा एक पूरा लॉकर ले भागे।

पुलिस और एफएसएल की टीम ने सोमवार की सुबह मंदिर का मुआयना किया। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले हैं। हुलिया के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

Related posts

आज होगा G 20 शिखर सम्मलेन का आगाज . दो दिन चलेगा सम्मेलन , स्पेन के राष्ट्रपति नहीं आए बैठक में

Jansamvad Express Digital

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंवर को होगा मतदान, 23 को होगी मतगणना,

संपत्ति कर बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम हुआ सख्त : बड़े बकायेदारों के खिलाफ कुर्की और तालाबंदी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment