सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर आज सुबह चेन्नई पहुंचे। तमिलनाडु के राज्य मंत्री मधिवेंधन और शीर्ष अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पांच दिवसीय यात्रा पर आए पैट्रिक हर्मिनी राज्य के राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात करेंगे। वे 7 फरवरी को मुंबई जाएंगे और महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलेंगे।
भारत की उनकी यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हो रही है।विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि श्री हर्मिनी भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय पारस्परिक हित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
सेशेल्स हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी है। उम्मीद है कि इससे दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग और मजबूत जन-संबंधों को और गति मिलेगी।
