Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैन संभागमध्यप्रदेशरतलामराज्य

स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता रथ कर रहे हैं प्रचार प्रसार

रतलाम | विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत व्यापक प्रचार प्रसार कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

सोमवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 220 के मतदान केंद्र क्रमांक 22 तथा 23 महर्षि दयानंद वैदिक स्कूल रतलाम एवं द किंग्स एकेडमी रतलाम नारायण नगर क्षेत्र में श्री हितेश गायकवाड एवं श्री कैलाश पटेल द्वारा स्वीप प्लान के अंतर्गत दिव्यांगों के लिए मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें दिलीप वर्मा, ममता माथुर, प्रेमलाल वर्मा इत्यादि दिव्यांगों को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए जानकारी दी गई, शपथ भी दिलाई गई। उपस्थित अन्य नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

सोमवार को रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम कोलवाखेड़ी में मतदाता जागरूकता रथ द्वारा जागरूकता वीडियो और वीवीपेट बैलेंट यूनिट कंट्रोल यूनिट द्वारा डमी मतदान करवाके मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

Related posts

न्यू हैम्पशायर के चुनाव में ट्रम्प ने हेली को हराया तो डेमोक्रेटिक पार्टी से बाइडेन जीते

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में धनतेरस पर बरसेगा धन , कार बाइक और प्रापर्टी की बम्पर बिक्री

Jansamvad Express Digital

NATO Summit 2025: क्या नाटो में मतभेद गहराएंगे या अमेरिका की आक्रामक नीति से पश्चिमी मोर्चा होगा मजबूत

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment