Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

1 रु का ट्रांजेक्शन भी किसी के खाते में हुआ तो बनेगा आरोपी ,डीपीएफ गबन मामले में पुलिस आज करेगी कई लोगो की गिरफ़्तारी – कई बाहरी लगे हाथ

उज्जैन | केन्द्रीय जेल भेरुगढ़ में हुए 15 करोड़ के गबन मामले में उज्जैन पुलिस अधीक्षक द्वारा बनाई गई टीम की जाँच तेजी के साथ आगे बढती जा रही है , पुलिस दस्तावेज के आधार पर बहुत ही बारीखी से मामले की पड़ताल करने में लगी हुई है , क्योकि गबन काण्ड में विभागीय लोगो के साथ साथ दर्जन भर बाहरी लोग भी शामिल है , पुलिस मामले में सबसे अधिक फोकस बैंक खाते से हुए ट्रांजेक्शन पर जोर दे रही है , गबन का पैसा किन किन लोगो के पास पंहुचा है इस बात पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है , 15 करोड़ के गबन का एक रुपया भी किसी के खाते में में या सीधे तोर पर गया है तो वह पुलिस द्वारा तैयार की जा रही आरोपियों की  सूचि में शामिल होगा |

गबन मामले में विभागीय से ज्यादा बाहरी शामिल 

उज्जैन पुलिस  इन दिनों एक ऐसे गबन कांड की परते खोलने में जुटी हुई है जिसकी आंच प्रदेश भर में देखने को मिली यहाँ तक की राजनेतिक दलों के लिए सत्ता दल को घेरने का मुद्दा मिल गया , विधानसभा सत्र के दोरान गबन कांड सामने आने से कांग्रेस को शिवराज सरकार को घेरने का मोका मिल गया , वही पुलिस भी इस मामले की बारीखी से जाँच कर रही है , घटना में विभागीय तो शामिल है ही बाहरी भी लोगो के खातो में पैसो का ट्रांजेक्शन हुआ है जिसके चलते पुलिस अब उनऐसे लोगो की भी सूचि बना रही है जिनके पास गबन का पैसा गया है |

आज होगी कुछ लोगो की गिरफ़्तारी 

पुलिस सूत्रों के अनुसार गबन मामले में आज पुलिस की जाँच टीम और थाना भेरुगढ़ पुलिस 3 से 4 लोगो को गिरफ्तार कर सकती है , ये सभी बाहरी लोग हो सकते है ,इनके खातो में गबन का पैसा जाना प्रतीत होता है जिसके चलते पुलिस ने आरोपी की सूचि में शामिल किया देर शाम तक आरोपियों की गिरफ़्तारी संभावित है |

रिपुदमन और सिकरवार  पर इनाम घोषित 

इधर पुलिस अधीक्षक ने गबन मामले में फरार चल रहे दो जेल कर्मचारी रिपुदमन और सिकरवार पर 5 – 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है |

आरोपी बनाए जाने के बाद भी अब तक नही सस्पेंड हुए पहरी 

हैरानी की बात यह है की जेल गबन मामले में पुलिस ने शुरुवाती कार्रवाही में ही जेल पहरी रिपुदमन और शेलेन्द्र सिकरवार को FIR में आरोपी बनाया था , तभी से दोनों फरार चल रहे है , लेकिन जेल विभाग ने अब तक दोनों पर विभागीय कार्रवाही नही की है ,दो को सस्पेंड करने जैसे कोई आदेश अब तक सामने नही आए है |

इनका कहना 

गबन मामले में बारीखी से जाँच चल रही है गबन का पैसा जिसके पास भी गया हो चाहे एक रुपया हो या एक करोड़ वह आरोपी बनेगा , आज शाम तक मामले में बड़ी कार्रवाही करते हुए कुछ लोगो को गिरफ्तार किया जाएगा और FIR ने आरोपी के नाम और धारा भी बढाई जाएगी – इन्द्रजीत बाकलवाल एएसपी जाँच अधिकारी 

Related posts

योग आयोग की ग्राम योग यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग ,योग से मिलेगा हर समस्या का समाधान : कैबिनेट मंत्री भरतदास बैरागी

Jansamvad Express Digital

उज्जैन में हुआ हरी हर मिलन : देर रात गोपाल मंदिर पहुचे महाकाल : अब स्रष्टि का भार भगवन विष्णु के पास

Jansamvad Express Digital

आग ने खोल दी जज की पोल : घर पर कहा से आया इतना नगद खजाना . जज के घर आग बुझाने पहुंची दमकल टीम और पुलिस को मोके पर मिला केश

Leave a Comment