Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्य

खाटू श्याम जन्मोत्सव पर 23 नवंबर को होगी भजन संध्या, करेंगे महाआरती

उज्जैन। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री वीर तेजाजी भक्त मण्डल समिति के तत्वावधान में 23 नवंबर गुरुवार को दोपहर 3.30 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। रात 8 बजे महाआरती एवं प्रसादी वितरण समारोह का आयोजन किया जायेगा।
श्री तीर तेजाजी भक्त मण्डल समिति के संयोजक मुरलीधर सोनी ने बताया कि चेतन्य वीर तेजाजी मंदिर, नीलगंगा रोड पर उक्त आयोजन होगा जिसमें बड़ी संख्या में भक्त भगवान के दर्शन करेंगे। आयोजन का यह तीसरा वर्ष है। संयोजक मुरलीधर सोनी के साथ ही सचिव मनीष सोनी, गणेश सोनी, सतीश परिहार, पवन कटारिया, महेन्द्र परिहार एवं सभी श्याम प्रेमीगण ने भक्तों से आव्हान किया है कि उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लें।

Related posts

ओडिशा में आज होगा मुख्यमंत्री के नाम का एलान , 12 जून को होगी शपथ

PM मोदी ने आदि कैलाश के दर्शन किए

भाजपा नेता प्रकाश यादव पर जानलेवा हमला, रिटायर्ड फौजी ने मारी गोली

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page