Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

30 नवम्बर को तेलंगाना में भी पूर्ण हुआ मतदान , यह पिछले चुनाव के मुकाबले 2.76% कम है

तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में 70.61% मतदान हुआ। यह 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के मुकाबले 2.76% कम है। तब 73.37% मतदान हुआ था।

वोटिंग के दौरान छुटपुट झड़प की घटनाएं सामने आईं। हैदराबाद के चारमीनार विधानसभा क्षेत्र से हुसैनी आलम में कांग्रेस उम्मीदवार मुबीन पर हमला हुआ।

उधर, वारंगल में मिनिस्टर एर्राबेली दयाकर को मयलिवर गांव में ग्रामीणों ने रोक दिया। इस दौरान ग्रामीणों और मंत्री के समर्थकों में झड़प हुई। उन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

बीआरएस नेता और मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के. कविता के खिलाफ केस दर्ज हुआ। आरोप है कि उन्होंने पोलिंग बूथ में मीडिया से बात की।

आदिलाबाद में वोट देने आए दो बुजुर्गों टोकला गंगम्मा (78) और राजन्ना (65) की मौत हो गई। वोटिंग के दौरान लाइन में खड़ी ​​​​​​टोकला गंगम्मा को हार्ट अटैक आया। वहीं, लाइन में खड़े राजन्ना चक्कर आने की वजह से गिर गए। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई।

Related posts

02 माह तक उज्जैन में नहीं किये जा सकेंगे धरना प्रदर्शन आन्दोलन , कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

Ujjain Dairy Plant: अमित शाह देंगे 255 करोड़ के प्लांट की सौगात

Jansamvad Express Digital

400 पार का नारा हो रहा खोखला साबित : मध्यप्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ और दिल्ली जैसे राज्य में अगर कांग्रेस को मिली जीत तो भाजपा का ग्राफ होगा कम

Leave a Comment