Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री का चयन बैठको में अटका : महायुती में सीएम चयन को लेकर अंतर कलह जारी

नई दिल्ली / मुंबई ||  महाराष्ट में विधानसभा चुनाव का परिणाम आए एक सप्ताह का समय बीत चूका है लेकिन अब तक मुख्यमंत्री के नाम का एलान नहीं हो सका है , लगात्रार महायुति  की बैठके जारी है , मुख्यमंत्री चयन को लेकर महायुति  की  दिल्ली से लेकर मुंबई तक बैठको का दौर जारी है | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के घर गुरुवार को देर रात तक बैठक चली। करीब ढाई घंटे तक चली मीटिंग में मंत्रिमंडल बंटवारे को लेकर भी चर्चा हुई है।

बैठक के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा- बैठक सकारात्मक रही। हमने अमित शाह और जेपी नड्डा से चर्चा की। यह पहली बैठक थी। महायुति की एक और बैठक मुंबई में होगी। उसमें CM पर फैसला होगा।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा के दो ऑब्जर्वर भी 1 दिसंबर को मुंबई जाएंगे। वे विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे और CM के नाम का ऐलान करेंगे। हालांकि, BJP मराठा नेताओं पर भी विचार कर रही है।

बैठक के बाद अजित पवार और फडणवीस मुंबई रवाना हो गए, जबकि शिंदे अपने बेटे श्रीकांत के घर पहुंचे और सांसदों के साथ बैठक की। देर रात वे भी मुंबई लौट गए।

महायुति नेताओं की बैठक से पहले शाह और शिंदे ने करीब आधे घंटे तक अकेले में चर्चा की। वहीं, अमित शाह के घर पहुंचने से पहले फडणवीस और अजित पवार के बीच भी मीटिंग हुई।

शिंदे ने गुरुवार को दिल्ली पहुंचते ही मीडिया से कहा था- लाडला भाई दिल्ली आया है। वे इससे पहले कह चुके हैं कि भाजपा के वरिष्ठ नेता जो फैसला लेंगे, उसका समर्थन करूंगा।

Related posts

उधारी के पैसे चुकाने के लिए दुसरे से उधार लिए , उधारी चुकाई और फिर लूट कर पैसे रिकवर किये

Jansamvad Express Digital

धर्म रक्षा यात्रा पहुंची भौरासा ,हिंदू जागरण मठ मंदिर मठ मंदिर संरक्षण मंदिरों से कलेक्टर की वैधानिक प्रविष्टि हटे एवं वंशानुगत नामांतरण हो

Jansamvad Express Digital

भाजपा के 57 प्रत्याशियों की चौथी सूचि जारी

Leave a Comment