Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

4 दिसंबर से संसद का शीत कालीन सत्र होगा शुरू , विपक्ष जातीय जनगणना का मुद्दा उठा सकता है तो सरकार UCC पर बहस छेड़ सकती है

नई दिल्ली | देश के  पांच राज्य मध्यप्रदेश राजस्थान छतीसगढ़ तेलन्गाना और मिजोरम  में विधानसभा चुनाव के नतीजे  3 दिसंबर को आने वाले है नतीजे आने के अगले ही दिन यानी 4 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होगा। चुनाव नतीजों से ही तय होगा कि लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष में से कौन ज्यादा आक्रामक रुख अपनाता है।

विपक्ष जिन मुद्दों को उछाल सकता है, उनमें जातीय जनगणना की मांग सबसे प्रमुख है। ईडी, सीबीआई और आईटी जैसी केंद्रीय एजेंसियों की कथित एकतरफा कार्रवाइयों के खिलाफ ‘इंडिया’ ब्लॉक एकजुट है।

सत्र की शुरुआत से पहले ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप और एथिक्स कमेटी की ओर से उन्हें सदन से निकालने की सिफारिश की जा चुकी है।

इसके अलावा आम आदमी पार्टी के सांसद राघव के निलंबन का मामला भी गूंजने के आसार हैं। ऐसे में विपक्ष की ओर से टकराव की संभावना बढ़ गई है।

सूत्रों का कहना है ​कि भाजपा इस सत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर भी बहस छेड़ना चाहेगी। हालांकि इस मुद्दे पर अभी लॉ कमीशन ने अपनी रिपोर्ट सरकार को नहीं सौंपी है। इसके अलावा सरकार विंटर सेशन में IPC, CrPC और एविडेंस लॉ से जुड़े तीनों बिल पारित करा सकती है।

Related posts

महायुती घोषणा पत्र के वादों को 100 दिन में करेगी पूरा : विजन 2029 जारी

jansamvadexpress

मक्सी और कायथा के बीच वीडियो कोच बस और ट्राला की टक्कर मैं 5सवारी की मौत

jansamvadexpress

ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने पाक हमले की कड़ी निंदा की

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token