Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

वायनाड के रास्ते सदन पहुंची प्रियंका गाँधी: राजनीति में पहला चुनाव लड़ा और धमाकेदार जीत हासिल की

नई दिल्ली ||  गांधी परिवार की आयरन लेडी -2 प्रियंका गाँधी वाड्रा ने  अपने राजनीतिक कॅरियर के पहले ही चुनाव में धमाकेदार जीत के साथ  सदन तक पहुँचने के अपने  रास्ते को साफ़ कर लिया है , केरल के वायनाड से प्रियंका गाँधी  लोकसभा के लिए निर्वाचित हो गईं। वायनाड में 64.99 प्रतिशत वोट शेयर के साथ अब प्रियंका अपनी राजनीति देश के दक्षिणी हिस्से से शुरू करेंगी। केरल के वायनाड उपचुनाव में उनके निर्वाचन के बाद यह पहली बार है कि संसद में गांधी-नेहरू परिवार तीन सदस्य होंगे। उनके भाई राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं तथा मां सोनिया गांधी राज्यसभा की सदस्य हैं। प्रियंका ने सीपीआइ के सत्यन मोकेरी को 4,10,931 वोट से हराया। यह उनके भाई राहुल के 2019 के 4,31,770 वोटों के अंतर से थोड़ा ही कम है।

प्रियंका वाड्रा अब  गांधी परिवार की चौथी महिला सांसद

इंदिरा गाँधी की पोती और राजीव गाँधी की बेटी  प्रियंका संसद पहुंचने वाली गांधी परिवार की 9वीं सदस्य और चौथी महिला सदस्य हैं। प्रियंका से पहले गांधी परिवार से जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, फिरोज गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, मेनका गांधी, वरुण गांधी और राहुल गांधी सियासत में उतर चुके हैं। गांधी परिवार की महिला के तौर पर इससे पहले उनकी दादी और देश की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी, मां सोनिया गांधी और चाची मेनका गांधी लोकसभा सांसद चुनी गई थीं। प्रियंका ने केरल के वायनाड से प्रचंड जीत हासिल कर अपने राजनीतिक सफ़र को शुरू कर लिया है |

रायवरेली और वायनाड से कांग्रेस ने हासिल की थी जीत , राहुल ने वायनाड छोड़
रायवरेली सीट रखी

प्रियंका को पहले वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए संभावित चुनौती के रूप में और परिवार के गढ़ रायबरेली में कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी के उत्तराधिकारी के रूप में पेश किया गया था। हालांकि, कांग्रेस ने उन्हें वायनाड से मैदान में उतारने का फैसला किया। लोकसभा चुनाव के कुछ दिनों बाद, जून में कांग्रेस ने घोषणा की थी कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में रायबरेली संसदीय क्षेत्र रखेंगे और केरल की वायनाड सीट खाली कर देंगे, जहां से प्रियंका लड़ेंगी। इस सीट से राहुल लगातार दो चुनावों में जीते थे। लोकसभा चुनाव में प्रियंका ने रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

Related posts

किसान आंदोलन-14वां दिन; SKM का ट्रैक्टर मार्च आज

jansamvadexpress

देर रात AIIMS पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी : मरीजो से की मुलाक़ात

jansamvadexpress

राज्यों के चुनाव से ज्यादा विपक्ष का फोकस 2024 पर ,कांग्रेस प्रवक्ता बोले- I.N.D.I.A में शामिल होंगी 4 और पार्टियां:कहा- ये दल NDA की पिछली बैठक में गए थे, अब हमारे संपर्क में हैं

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token