Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

ग्वालियर में जन आशीर्वाद यात्रा में एक की मौत

ग्वालियर | मध्य्र्पदेश के  ग्वालियर में मंगलवार को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा निकली,  इस यात्रा  में मंच बनाने का काम कर रहे मजदुर  की करंट लगने से मौत हो गई , कहा जा सकता है की  बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा में एक मजदूर बलि की भेंट चढ़ गया। मजदूर जन आशीर्वाद यात्रा निकलने के बाद लोहे के पाइप पर लगे बीजेपी के झंडे को उतारने के लिए पाइप ऊपर उठा रहा था तभी वह हाई टेंशन लाइन को टच कर गया। जहां करंट लगने से 18 वर्षीय सागर जिले के पिपरा गांव में रहने वाले गजेंद्र रजक की मौत हो गई। घटना का पता चलते ही आसपास में काम कर रहे मजदूर के अन्य साथी उसे उठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद मजदूर को मृत घोषित कर दिया।

घटना मंगलवार शाम 7:30 बजे हॉस्पिटल रोड पर स्थित एमके प्लाजा की है। वही मामले का पता चलते ही जयारोग हॉस्पिटल की चौकी पर तैनात एक पुलिस जवान वहा पहुंचा और मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर घटना की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी।

घटना की जानकारी देते हुए मृतक मजदूर गजेंद्र रजक के साथी ऋषि ने बताया है कि मंगलवार शाम को बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा हॉस्पिटल रोड से निकल रही थी और उसी यात्रा में वह और मृतक टेंट लगाने का काम कर रहे थे, यात्रा निकालने के बाद वह और मृतक गजेंद्र रजक लोहे के पाइप पर लगे बीजेपी के झंडों को निकालने के लिए रोड पर लगे पाइप निकाल रहे थे, दूसरी तरफ मृतक गंजेंद्र भी पाइप निकल रहा था जैसे ही उसने पाइप ऊपर की तरफ उठाया तो ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन की लाइन की चपेट में आ गया। हाई टेंशन लाइन की चपेट में आते ही उसने तड़पते हुए वहीं दम तोड़ दिया।

Related posts

होटल के वेटर ने युवती का नहाते हुए विडिओ बनाया

Jansamvad Express Digital

दिल्ली के मुख्यमत्री अरविन्द केजरीवाल की मुश्किलें बड़ी , अब CBI करेगी गिरफ्तार

Jansamvad Express Digital

सीएम लाडली बहन योजना के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र किए गए वितरित

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page