Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा से भोपाल-इंदौर हाईवे पर भारी जाम: रात भर से लोग परेशान

जनसंवाद एक्सप्रेस ब्यूरो  (पंकज अग्निहोत्री)

भोपाल / सीहोर /इंदौर   || सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा में देशभर से उमड़े श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण इंदौर-भोपाल हाईवे के कई जगहों पर रात से ही जाम लगा हुआ है। करीब 2 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं। हाईवे पर गाड़ियां रेंग-रेंग कर चल रही हैं। पुलिस की ओर से रूट डायवर्ट करने के निर्देश तो दिए गए थे, लेकिन इनका पालन नहीं हुआ। कावड़ यात्रा गंगा आश्रम, सीवन नदी, इंदौर नाका होते हुए कुबरेश्वर धाम जाएगी

पंडित प्रदीप मिश्रा की अगुवाई में आयोजित कांवड़ यात्रा को लेकर प्रदेशभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में सीहोर पहुंच रहे हैं। इस भारी भीड़ के चलते इंदौर-भोपाल हाईवे पर मंगलवार रात से ही जाम की स्थिति बनी हुई है। जगह-जगह वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक और रूट डायवर्जन के आदेश पहले ही जारी किए गए थे, लेकिन इन आदेशों का पालन नहीं हो पाया। इसका नतीजा यह रहा कि बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंस गए। आम लोगों के साथ-साथ श्रद्धालु भी घंटों तक फंसे रहे, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।

एक ओर प्रशासन ने यातायात को सुचारू रखने के लिए भारी वाहनों पर रोक लगाई थी, वहीं दूसरी ओर किसी भी नाके या चेकपोस्ट पर इन्हें रोकने के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। जाम के बीच पुलिस की गैरमौजूदगी भी लोगों को खल रही है। यातायात व्यवस्था पूरी तरह फेल साबित हो रही है।इतना ही नहीं, सीहोर में कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए कितने श्रद्धालु पहुंच सकते हैं, इसका सही अनुमान लगाना प्रशासन और कुबेरेश्वर धाम प्रबंधन समिति दोनों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। अनुमान की कमी के चलते न भीड़ को संभाला जा पा रहा है और न ही व्यवस्थाओं को सही दिशा मिल पा रही है।

श्रद्धालु अपनी आस्था के साथ यहां पहुंच रहे हैं, लेकिन अव्यवस्थित यातायात और भीड़भाड़ के कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग भी हाईवे के जाम की चपेट में आकर परेशान हो रहे हैं।

Related posts

विकासशील देश में पहले एआई इम्‍पैक्‍ट शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत सबसे उपयुक्त स्थल है: संयुक्त राष्ट्र महासचिव

Jansamvad Express Digital

भोरासा नगर में सेवा सहकारी समिति के कर्मचारी बैठे हड़ताल पर

भारत लोटते ही देश के वैज्ञानिको से मिलने पहुंचे पीएम मोदी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment