Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन में प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर में लगा एक लाख लड्डूओ का भोग: भगवान गणेश, तीन रूपों में देंगे दर्शन

उज्जैन || आज गणेश चतुर्थी का पहला दिन है, आज आपको उज्जैन के ऐसे गणेश मंदिर के दर्शन कराते हैं जहां भगवान गणेश एक साथ तीन रूपों में विराजते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर में तीन रूप में विराजित चिंतामन, इच्छामन और सिद्धि विनायक गणेश की प्रतिमा की स्थापना भगवान राम, लक्ष्मण और सीता जी ने की थी। देशभर के खास और प्रसिद्ध गणेश मंदिर में से एक उज्जैन से करीब 6 किलोमीटर दूर चिंतामन गणेश जी का प्रसिद्ध मंदिर है जहां भगवान श्री गणेश के तीन रूप एक साथ विराजमान हैं, जो कि चिंतामन गणेश, इच्छामन गणेश और सिद्धिविनायक के रूप में जाने जाते हैं।

ये अपने भक्तों को अनोखे स्वरूप में दर्शन देते हैं। मान्यता है कि यहां भक्त गणेश जी के दर्शन कर मंदिर के पीछे उल्टा स्वास्तिक बनाकर मनोकामना मांगते हैं। जब उसकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है तो वह वापस दर्शन करने आते हैं और मंदिर में सीधा स्वास्तिक बनाते हैं। कई भक्त यहां रक्षा सूत्र बांधते हैं और मनोकामना पूर्ण होने पर रक्षा सूत्र छोड़ने आते हैं।मोदक एवं मोतीचूर के लड्डू का भोग

श्रृंगार से पहले भगवान गणेश का दूध और जल से अभिषेक किया गया और विशेष रूप से मोदक एवं मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाया गया। भक्तों द्वारा विशेषकर तीन पत्ती वाली दूब चढाई जाती है। चिंतामणी गणेश चिंताओं को दूर करते हैं इच्छामणी गणेश इच्छाओं को पूर्ण करते हैं और सिद्धिविनायक रिद्धि-सिद्धि देते हैं। इसी वजह से दूर-दूर से भक्त यहां दर्शन के पहुंचते हैं।

Related posts

आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की उम्र सीमा 70 से घटाकर 60 हो : लाभ 05 की जगह 10 लाख का मिले

UNSC) के सदस्य देशों के डोरे के लिए डेलिगेशन तेयार : केंद्र ने कांग्रेस सांसद थरूर को बनाया सदस्य , कांग्रेस बोली हमने नहीं दिया नाम

Jansamvad Express Digital

क्यों खेल रहे ट्रम्प टैरिफ कार्ड : भारत सहित कई देशो पर बार बार टैरिफ राजनीति

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page