हमीरपुर : || हमीरपुर में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में “ऊँची उड़ान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल में पहले चरण में लगभग 300 में से 187 महिलाओं ने ट्रेनिंग पूरी की, जबकि दूसरे चरण में 129 महिलाओं ने भाग लिया। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य मातृशक्ति को आर्थिक रूप से मजबूत करना और उन्हें सफल उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहन देना है। चयनित 100 महिलाओं को आर्थिक सहयोग, मशीनरी, और बाज़ार से जोड़ने में सहायता प्रदान की जाएगी। इस कार्यक्रम में *भारत केयर्स* संस्था भी साझेदार है और अगले एक वर्ष तक इन महिला उद्यमियों को व्यापार बढ़ाने में समर्थन देगी।
