Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों को सरकार ने निराधार बताया; कहा- उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाया जाएगा

नई दिल्ली || संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार, बजट पर चर्चा के दौरान लोकसभा में निराधार बयान देने और सदन को गुमराह करने के आरोप में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाएगी। मीडिया से बात करते हुए श्री रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के खिलाफ भी निराधार और झूठे आरोप लगाए। उन्‍होंने सवाल उठाया कि बिना कोई नोटिस दिए इतने गंभीर आरोप किस आधार पर लगाए गए।

श्री रिजिजू ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में आरोपों को प्रमाणित करने के लिए प्रक्रिया और कार्य संचालन के स्पष्ट नियम हैं। श्री रिजिजू ने राहुल गांधी से सदन में कही गई बातों को प्रमाणित करने का अनुरोध भी किया। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ भी बिना नोटिस दिए आरोप लगाए, जो विशेषाधिकार का गंभीर उल्लंघन है। उन्‍होंने कहा कि सरकार इस संबंध में अध्यक्ष को आवश्यक नोटिस भेजेगी। संसदीय कार्य मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता ने बजट पर चर्चा में कोई उपयोगी और ठोस योगदान नहीं दिया।

Related posts

दाऊदी बोहरा समाज ने मनाया 23 रोज़ा एवं दाई सैयदना अली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की 80 मिलाद मनाई

Jansamvad Express Digital

बच्चो की जान लेने वाली जहरीली सिरप की बिक्री पर मध्यप्रदेश में बेन : तमिलनाडु में भी कम्पनी के सभी प्रोडक्ट पर बेन लगा

यहां गर्म पत्थर से दागते हैं लड़कियों का चेस्ट, रेप से बचाने के लिए देते हैं दर्द! क्रूर है ये परंपरा!

Leave a Comment