प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज म में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज के बाहर हुई है. 13 अप्रैल को झांसी जिले के पारीछा डैम के इलाके में अतीक के बेटे असद और र गुर्गे मोहम्मद गुलाम की पुलिस एनकाउंटर में मौत गई थी
प्रयागराज में माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज के बाहर हुई है. 13 अप्रैल को झांसी जिले के परीछा डैम के इलाके में अतीक के बेटे असद और गुर्गे मोहम्मद गुलाम की पुलिस एनकाउंटर में मौत गई थी. आज ही अतीक अहमद के बेटे असद को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया गया था.
तीन लोगों ने मार दी गोली
मेडिकल कॉलेज के बाहर तीन लोगों ने जयश्री राम के के नारे लगाते हुए अतीक और उसके भाई अशरफ पर गोलियों की बरसात कर दी. अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या करने वाले तीनों हमलावरों को तत्काल सरेंडर कर दिया
घटना पर राजनितिक वार शुरू उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विट कर कहा है की यूपी में अपराध की पराकाष्ठा हो गई है
उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है। जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसीकी हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या। इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 15, 2023
AIMIM के नेता ओवेसी ने भी अतीक हत्याकांड में कहा है की एनकाउंटर का जश्न मनाने वाले भी इस हत्या के जिम्मेदार है
अतीक़ और उनके भाई पुलिस की हिरासत में थे। उन पर हथकड़ियाँ लगी हुई थीं। JSR के नारे भी लगाये गये। दोनों की हत्या योगी के क़ानून व्यवस्था की नाकामी है। एनकाउंटर राज का जश्न मनाने वाले भी इस हत्या के ज़िम्मेदार हैं।
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) April 15, 2023
