Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsमध्यप्रदेशराज्य

बैंक ऑफ बड़ौदा के तत्कालीन मैनेजर सहित अन्य पर मामला दर्ज

भोपाल | राजधानी की कोलार थाना पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा के तत्कालीन मैनेजर, मूल्यांकनकर्ता समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और षड्यंत्र रचने का केस दर्ज किया है। आरोपियों में तीन महिलाएं हैं। इनमें आईएएस-आईआरएस अधिकारियों की पत्नी और आयुष विभाग के पूर्व ओएसडी की बेटी है। FIR कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई है। बंजारी में स्थित यह जमीन बैंक में लोन पर गिरवी रखी थी। इसकी वर्तमान कीमत करीब 30 करोड़ है। इस प्रॉपर्टी को महज साढ़े 6 करोड़ में नीलाम कर दिया गया था।

पुलिस के मुताबिक शाहपुरा के रहने वाले आदित्य भटनागर ने अपनी एक्सटोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लिए साल 2010 में बैंक ऑफ बड़ौदा से 4.75 करोड़ का लोन लिया था। इसके बाद कंपनी को 12.72 करोड़ का टर्म लोन दिया गया था। उस समय बैंक ने उक्त जमीन का वैल्युएशन कराया था, जो 13.72 करोड़ रुपए से अधिक था।

Related posts

भोपाल- “भावान्तर योजना” में सोयाबीन का प्रति क्विंटल मॉडल रेट 4,000 रुपए से अधिक तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पीएम नरेंद्र मोदी झाबुआ से करेंगे लोकसभा चुनाव का आगाज , 11 फ़रवरी को मोदी का संभावित एमपी दौरा

मोदी के ध्यान पर TMC के बाद तमिलनाडु कांग्रेस का विरोध , तमिलनाडु कांग्रेस हाईकोर्ट गई

Leave a Comment