Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

महाकाल लोक के फेस 2 का लोकार्पण आज , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करेंगे लोकार्पण

उज्जैन | मध्यप्रदेश के  उज्जैन में महाकाल विस्तारीकरण प्रोजेक्ट का दूसरा चरण गुरुवार से शुरू हो जाएगा। इसके तहत 755 करोड़ रुपए की लागत से काम किए जाएंगे। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार शाम फेज-2 के तहत होने वाले कार्यों का लोकार्पण करेंगे। हाईटेक अन्न क्षेत्र, धर्मशाला, पार्किंग समेत कई कार्य शामिल हैं। कई अधूरे कामों का भी लोकार्पण किया जाएगा।

महाकाल मंदिर विस्तारीकरण प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद दूसरे चरण में काम होना है। दूसरे चरण की शुरुआत के लिए महाकाल मंदिर के पीछे स्थित रुद्रसागर शिखर दर्शन स्थल पर करीब कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसमें आतिशबाजी की जाएगी। साथ ही लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।

सीएम शिवराज सिंह गुरुवार शाम 7 बजे आएंगे। यहां नीलकंठ वन का भी लोकार्पण करेंगे। वे करीब 3.30 घंटे तक मंदिर परिसर में रहकर शयन आरती के बाद भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related posts

बलिया में रामगोविंद चौधरी की तेरहवीं में शामिल हुए अखिलेश यादव

Jansamvad Express Digital

रायपुर में चल रहे कांग्रेस अधिवेशन में सोनिया गाँधी ने राजनीति से सन्यास के दिए संकेत

Jansamvad Express Digital

संध्या यादव पर टिप्पणी को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद, बोले- कांग्रेस ने बयान को गलत तरीके से पेश किया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment