Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

पूर्व छात्र के परिजनों ने शिक्षक के साथ की मारपीट , मामला दर्ज

रीवा | मध्यप्रदेश के  रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक शासकीय प्राथमिक स्कुल के शिक्षक के साथ पूर्व छात्र के परिजनों के द्वारा मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है , शिक्षक के पास छात्र अपनी मार्कशीट लेने के लिए पंहुचा था कुछ कहासुनी होने पर शिक्षक ने छात्र को थप्पड़ मार दिया , इसके बाद छात्र के परिजन स्कुल पहुचे और शिक्षक की चप्पलो से पिटाई कर दी | मारपीट के दोरान शिक्षक ने भी अपने बचाव में परिजनों के साथ मारपीट की , इसी झुमा झटकी में शिक्षक का हाथ छात्र के साथ आई महिला परिजन की साडी में फंस गया और महिला के बदन से साडी हट गई |

उक्त मामले का एक विडिओ भी सामने आया है जिसमे दोनों [पक्ष के बिच मारपीट साफ़ नजर आ रही है |पुरे घटना क्रम को लेकर सेमरिया थाना पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर क्रास कायमी की है |महिला की शिकायत पर शिक्षक को आरोपी बनाया गया है जबकि शिक्षक की शिकायत पर पूर्व छात्र और उसके परिजन को आरोपी बनाया गया है |

Related posts

बिन बारिश बिन बरसात शिप्रा नदी उफान पर , चार कार पानी में बही: शिप्रा नदी के घाट के मंदिर आधे डूबें

Jansamvad Express Digital

पश्चिम बंगाल डाक्टरों ने अभिषेक बेनर्जी से बिना शर्त माफ़ी की मांग के लिए पत्र लिखा : अभिषेक की एक पोस्ट से नाराज डॉक्टर

Jansamvad Express Digital

राज्यसभा में भारी हंगामा: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठा, खड़गे बोले– ‘बच्चों की आवाज दबा रही सरकार’, सदन स्थगित

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment