Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराष्ट्रीय

झाड़ियों के बीच तीन LPG सिलेंडर में लगा IED बम बरामद; सेना और पुलिस ने नष्ट किया

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-कुपवाड़ा को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को बड़ा आतंकी हमला टल गया। कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के गणपोरा इलाके में आतंकियों ने IED से जोड़कर 10 किलोग्राम के तीन LPG सिलेंडर बम प्लांट किए थे।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, IED को जिस जगह रखा गया था, वहां दिनभर में करीब 1000 पब्लिक व्हीकल और 200 सुरक्षा वाहन गुजरे थे। झाड़ियों में रखे विस्फोटकों पर एअर डिफेंस यूनिट की नजर पड़ी।

इसके बाद भारतीय सेना को जानकारी दी गई। भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन के तहत IED बम को नष्ट किया। चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पर बम नष्ट करने की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Related posts

उज्जैन स्मार्ट सिटी को महाकाल लोक फेस वन के क्रियान्वयन हेतु पुरस्कृत किया गया

श्री नगर की झेलम नदी में नाव पलती , 04 यात्री की मौत

Jansamvad Express Digital

जिला स्तरीय बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ : एसपी कलेक्टर रहे मोजूद

Leave a Comment