Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

ओझा सर ने ज्वाइन की आम आदमी पार्टी : लम्बे समय से राजनीति में आने के लिए थे प्रयासरत

नई दिल्ली || मोटिवेशनल स्पीकर और ऑनलाइन कोचिंग टीचर के तौर पर मशहूर अवध ओझा सर आम आदमीं पार्टी में शामिल हो गए हैं. अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की. इस अवसर पर अवध ओझा ने कहा कि वह पार्टी का हिस्‍सा बन गए हैं और उन्‍हें जो जिम्‍मेदारी दी जाएगी, उसे निभाएंगे. शिक्षा का विकास मेरी प्राथमिकता है. वहीं, अरविंद केजरीवाल ने अवध ओझा के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के मौके पर कहा कि इनके आने से शिक्षा प्रणाली मजबूत होगी

ओझा सर ने कहा कि शिक्षा वो दूध है, जो पियेगा वो दहाड़ेगा। वो पिछले 22 सालों से छात्रों को कोचिंग दे रहे हैं। उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स की गिनती लाखों में है। अब फरवरी 2025 में होने जा रहे दिल्‍ली असेंबली इलेक्‍शंस में ओझा सर AAP के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

अगस्‍त 2024 में एक न्‍यूज चैनल को दिए इंटरव्‍यू में अवध ओझा ने बताया था कि वो पिछले लोकसभा चुनावों में BJP के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। उन्‍होंने पार्टी से प्रयागराज सीट का टिकट मांगा था, मगर मिला नहीं। पार्टी ने उन्‍हें कैसरगंज से लड़ने के लिए कहा, मगर उन्‍हें प्रयागराज से लड़ना था।

उन्‍होंने बताया कि अपनी मां के मना करने पर वो कैसरगंज से चुनाव नहीं लड़े। इसके बाद उन्‍होंने कांग्रेस से अमेठी सीट पर लड़ने के लिए टिकट मांगा। शुरुआत में पार्टी इसके लिए तैयार थी, मगर बाद में किशोरीलाल शर्मा को इस सीट से टिकट मिल गया।

Related posts

नितीश कुमार ने महिलाओ पर दिए बयान पर हाथ जोड़ कर माफ़ी मांगी

दो या दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाला ही लड़ सकेगा चुनाव : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्र बाबु नायडू का फरमान

Jansamvad Express Digital

राजस्थान उपचुनावः खींवसर में सबसे ज्यादा वोटिंग, नरेश मीणा के थप्पड़ से गरमाया माहौल, अब रिजल्ट का इंतजार

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page