Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की रेगुलर जमानत पर आज सुनवाई

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की रेगुलर जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की सुनवाई जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच कर रही है।

26 मई को कोर्ट ने जैन को सशर्त छह हफ्ते की अंतरिम जमानत दी थी। कोर्ट ने कहा था कि सत्येंद्र मीडिया से बात नहीं करेंगे और बिना परमिशन दिल्ली नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद 9 अक्टूबर को हुई सुनवाई में कोर्ट ने अंतरिम जमानत 18 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी।

जैन 31 मई 2022 से हिरासत में थे। 6 अप्रैल 2023 को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद मई 2023 में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी, जहां से उन्हें 360 दिन बाद 42 दिन की जमानत मिली थी।

Related posts

क्या मोहन सरकार में सब कुछ ठीक नहीं : मऊगंज के बाद देवरी विधायक नाराज , MLA बृज बिहारी ने इस्तीफा दिया

7 विधानसभा सीटो पर उपचुनाव के परिणाम आये BJP ने त्रिपुरा की 2, उत्तराखंड की एक सीट जीती,झारखंड में JMM, बंगाल में TMC और केरल में कांग्रेस और UP में सपा की जीत हुई

Jansamvad Express Digital

सिन्धी समाज की रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और अभिनेता गोविंदा

Leave a Comment