Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

RTI एक्टिविस्ट को मिली धमकी पुलिस जाँच में जुटी

ग्वालियर | मध्यप्रदेश के  ग्वालियर में राजस्व अधिकारियों से शिकायत करने पर RTI एक्टिविस्ट को आरोपी ने शिकायत करने से रोकते हुए धमकाया है। आरोपी ने फोन पर आशीष चतुर्वेदी को धमकाया है कि उसने शिकायत वापस नहीं ली तो उसके लिए यह ठीक नहीं होगा।

घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के गली नंबर पांच नाका चंद्रबदनी की है। घटना का शिकार RTI एक्टिविस्ट झांसी रोड थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। धमकाने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है।

शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाकाचंद्रबदनी निवासी आशीष चतुर्वेदी RTI एक्टिविस्ट हैं। PMT में फर्जी परीक्षार्थी रैकेट का खुलासा करने में आशीष चतुर्वेदी का अहम योगदान है। कुछ समय पूर्व आशीष ने महलगांव की सर्वे क्रमांक 1306 भूमि के संबंध में राजस्व विभाग में शिकायत की थी।

शिकायत के बाद गुरुवार को जब RTI एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी अपने घर पर थे कि तभी मोबाइल नंबर 9131579508 से कॉल आया। अभी उन्होंने कॉल रिसीव किया ही था कि तभी कॉल करने वाले ने अपना नाम आलोक रघुवंशी बताया। साथ ही शिकायत को वापस लेने के लिए बोला और शिकायत वापस नहीं लेने पर उसके लिए ठीक नहीं होने की धमकी दी। धमकी का शिकार RTI एक्टिविस्ट थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना
इस मामले में झांसी रोड थाना प्रभारी राशिद खान का कहना है कि आशीष चतुर्वेदी को एक युवक ने धमकाया है। जमीन का विवाद है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Related posts

“भारतीय वेदों में कृषि के विविध आयामों का वर्णन है”–अखिलेश पांडे

Jansamvad Express Digital

सोशल मिडिया पर भी मध्यप्रदेश में कांग्रेस भाजपा के बीच कांटे की टक्कर , X (ट्विटर) पर दोनों के बराबर फोलोवर्स

भारत और ब्राजील अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर से अधिक बढ़ाने पर सहमत

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment