Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

आज से चैत्र नवरात्रि की हुई शुरुवात , मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सतना के माता मंदिर में किये दर्शन

चैत्र नवरात्रि मंगलवार से शुरू हो गई। आज घट स्थापना की जा रही है। शक्तिपीठ उज्जैन के हरसिद्धि माता मंदिर, मैहर के शारदा भवानी, सीहोर जिले के सलकनपुर में विजयासन माता मंदिर, दतिया में मां पीतांबरा पीठ, आगर मालवा जिले के मां बगुलामुखी मंदिर और दूसरे देवी मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना के मैहर शक्ति पीठ में मां शारदा के दर्शन किए। उन्होंने कहा, ‘नव संवत्सर के शुभ अवसर पर मेरी ओर से प्रदेश एवं देशवासियों को मंगल कामनाएं। हमारा सौभाग्य है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश में पधार रहे हैं। उनका आगमन प्रदेश को नई शक्ति, संबल और ऊर्जा प्रदान करेगा।’

हिंदू कैलेंडर के नव वर्ष विक्रम संवत 2081 की शुरुआत भी आज से हो गई है। हिंदू कैलेंडर का नव वर्ष गुढ़ी पड़वा को माना जाता है। विक्रम संवत अंग्रेजी कैलेंडर से 57 वर्ष आगे है। हिंदू कैलेंडर का पहला महीना चैत्र और आखिरी महीना फाल्गुन होता है।

हिंदू नव वर्ष के पहले दिन पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल से दर्शन कर शिव भजन सुनाया। वे आज शाम विक्रमोत्सव में प्रस्तुति देंगे।

Related posts

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का होली मिलन परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा की:शिवलिंग पर जल चढ़ाया, फूल अर्पित कर और पंचामृत से अभिषेक किया।

ईरान का इजराइल पर 300 मिसाइलों और ड्रोन से हमला

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment