Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

ईरान का इजराइल पर 300 मिसाइलों और ड्रोन से हमला

ईरान की सेना ने इजराइल पर करीब 300 ड्रोन और मिसाइल से अटैक शुरू कर दिया है। इजराइली सेना ने शनिवार देर रात इस हमले की जानकारी दी। अमेरिकी सेना ने कुछ ड्रोन मार गिराए। वहीं, इजराइल के आयरन डोम ने ईरान की तरफ से दागी गईं मिसाइलों को रोका।

टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, इजराइल के नेवातिम एयरफोर्स बेस को कुछ नुकसान पहुंचा है। हमले की वजह से मची भगदड़ में 12 लोग घायल हो गए। इजराइली चैनल 12 ने बताया कि ईरान ने ड्रोन हमला किया है। कुछ ड्रोन्स को सीरिया और जॉर्डन में मार गिराया गया है।

दरअसल, 1 अप्रैल को इजराइल ने सीरिया में ईरानी एम्बेसी के पास एयरस्ट्राइक की थी। इसमें ईरान के दो टॉप आर्मी कमांडर्स समेत 13 लोग मारे गए थे। इसके बाद ईरान ने बदला लेने के लिए इजराइल पर अटैक करने की धमकी दी थी।

Related posts

The First poster Of ‘Mother Teresa & Me’, by Kamal Musale, Has Been Released, It Has Generated A Lot Of Buzz On Social Media

cradmin

इसराइल और ईरान युद्ध में अमेरिका की एंट्री ; इजराइल को अमेरिका ने हथियार भेज की मदद

भोपाल- हमने हर काल में आई चुनौतियों का सामना स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की ताकत से किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment