Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

देश के 11 राज्य में 93 सीट के लिए तीसरे चरण के मतदान शुरू , पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने किया मतदान

नई दिल्ली |  10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीटों पर मंगलवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। यह शाम 6 बजे तक चलेगी।

चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक 11.40% वोटिंग हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 15.85%, महाराष्ट्र में सबसे कम 6.64% वोटिंग हुई।

बिहार में वोटिंग के दौरान हार्ट अटैक से दो लोगों की मौत की खबर है। वहीं, पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के भाजपा कैंडिडेट और TMC समर्थक के बीच झड़प हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद स्थित निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में वोट डाला। उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री सफेद कुर्ता-पायजामा और भगवा जैकेट पहने हुए थे। वहीं अमित शाह सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ भगवा रंग का गमछा लिए हुए थे।

PM मोदी कार से उतरने के बाद अमित शाह के साथ पैदल ही लोगों का अभिवादन करते हुए बूथ तक पहुंचे और मतदान किया।

वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री ने बच्चों के हाथ पर ऑटोग्राफ दिया। लोगों के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं। एक बच्ची को गोद में लेकर हवा में उछाला।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में वोटिंग की अपील की। साथ ही गर्मी को देखते हुए खूब सारा पानी पीने काे कहा।

Related posts

02 माह तक उज्जैन में नहीं किये जा सकेंगे धरना प्रदर्शन आन्दोलन , कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

Bhagalpur News: फतेहपुर में संदिग्ध वस्तु में विस्फोट, 4 बच्चे घायल, 2 गंभीर

Jansamvad Express Digital

महाराष्ट्र में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट , नग्न दोड़ाया , भाजपा विधायक की पत्नी सहित 3 पर मामला दर्ज

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page