Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किये बाबा महाकाल के दर्शन

उज्जैन | मध्यप्रदेश के  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार देर रात उज्जैन पहुचे , अल सुबह  सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में पहुंचकर मंदिर के गर्भ ग्रह में भगवान महाकालेश्वर के सपत्नीक पूजन अर्चन किया। दर्शन पूजन के बाद नंदी हॉल में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री को शाल-श्री फल भेंट किया।

सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होने गर्भ ग्रह के अंदर से सपत्नीक भगवान महाकाल का पूजन किया। पूजन कार्य पुजारी राजेश गुरु ने संपन्न कराई। पूजन के पश्चात नंदी हॉल में महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को शाल और श्रीफल भेंट किया। मुख्यमंत्री ने महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित श्री वृद्ध कालेश्वर (जूना महाकालेश्वर) मंदिर और श्री अनादिकल्पेश्वर मंदिर पहुंचकर भी दर्शन कर पूजा अर्चना की। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव महाकाल मंदिर परिसर स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा पहुंचे। यहां पर महंत विनीत गिरी सहित अन्य संतों ने मुख्यमंत्री को भगवान महाकाल प्रतिकृति का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया ।

Related posts

बिलकिस बानो केस में अब 14 साल तक बाहर नहीं आ सकेंगे अपराधी , शोभा गुप्ता ने कहा 14 साल तक माफ़ी भी नहीं

Jansamvad Express Digital

जबलपुर के सरकारी कालेज की छात्राओ को पहले भेजे अश्लील विडिओ और की पैसो की डिमांड

Jansamvad Express Digital

मोदी 3.0 मेंविदेश मंत्री की पहली मालदीव यात्रा : तीन दिन की यात्रा पर मालदीव गए एस जयशंकर

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment