Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में उज्जैन जिला कोर्ट ने आरोपियों को सुनाई 20 साल कैद की सजा

उज्जैन की  महिदपुर तहसील में करीब ढाई साल पहेल नाबालिक के साथ घटित हुई दुष्कर्म की घटना के मामले में जिला  कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। न्यायालय ने दोनों दोषियों को 20 साल कैद व अर्थदंड दिया है। बदमाशो ने घर में सो रही मासूम के साथ  जबरन ले जाकर दुष्कर्म किया था।

उप-संचालक (अभियोजन) डॉ. साकेत व्यास ने अभियोजन की घटना अनुसार बताया कि महिदपुर में मजदूरी करने वाले परिवार के दो बेटे और एक बेटी है। 8 सितंबर 2020 की रात परिजनों के साथ घर में सो रही नाबालिग बेटी जब नहीं दिखी तो परिवार ने खोजने लगा। कुछ देर बाद पता चला कि रतलाम स्थित चापलाखेड़ी का मेहरबानसिंह व महिदपुर रघुवीरसिंह उसे उठा ले गए और दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने अपनी माँ को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को पकड़ा। प्रकरण में अब तक की सुनवाई के बाद महिदपुर के अपर सत्र न्यायाधीश साबिर अहमद खान ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। उन्होंने दोषी सिद्ध होने पर मेहरबान व रघूवीर को 20 साल कैद व 16 हजार रुपए अर्थदंड दिया। प्रकरण में शासन का पक्ष सहायक जिला लोक अभियोजक भारत सिंह खेर ने रखा।

Related posts

6 महीने के गर्भ में ही दिया तीन बच्चो को जन्म, इंदौर के अस्पताल में 50 दिन भर्ती रहे बच्चे , ट्यूब से पिया दूध

उत्तराखंड क्वे हल्द्वानी में उपद्रव के बाद कर्फ्यू , मदसरा तोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद

इंदौर में रविवार को इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment