Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsजयपुरराजस्थान

अलवर: बगड़ राजपूत पशु चिकित्सा उपकेंद्र पर स्टाफ नहीं, बीमार हो रहे पशु

अलवर/जयपुर  । ग्राम पंचायत बगड़ राजपूत में खुले पशु चिकित्सा उप केंद्र पर पिछले काफी समय से पशु उप निरीक्षक उपलब्ध नहीं होने से क्षेत्र के पशुपालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में पशु बीमार हो रहे हैं और इलाज के अभाव में कई पशुओं की मौत भी हो चुकी है।

इसी समस्या को लेकर *भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति* के प्रदेश सचिव *जगन्नाथ गोयल* के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को माननीय जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर तत्काल पशु चिकित्सक/उप निरीक्षक की नियुक्ति की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि बगड़ राजपूत और आसपास के गांवों में पशुधन की संख्या काफी अधिक है। लेकिन उपकेंद्र पर स्टाफ नहीं होने के कारण किसानों को इलाज के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है, जिससे समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। बारिश के कारण पशुओं में बीमारियां बढ़ गई हैं।

किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा।

इस अवसर पर भाकियू लोकशक्ति के *भोला राम शर्मा, धर्मेन्द्र गुप्ता* सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

ज्ञापन की प्रमुख मांगें:
- बगड़ राजपूत पशु चिकित्सा उपकेंद्र पर तुरंत पशु उप निरीक्षक/चिकित्सक की नियुक्ति
- बारिश के सीजन में मोबाइल पशु चिकित्सा टीम भेजना
- दवाइयों की समुचित व्यवस्था

 

 

Related posts

अल्लू अर्जुन को चिकड़पल्ली पुलिस का नोटिस आज होगी पूछताछ : अल्लू अर्जुन होंगे थाने पेश

Jansamvad Express Digital

फिर दिल्ली क्राइम ब्रांच पहुची केजरीवाल के निवास

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के वितरण समारोह: कृषि उपज मंडी में दिखाया गया सीधा प्रसारण

Leave a Comment