Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

डूबती हुई महिला को होमगार्ड सैनिक ने रामघाट पर बचाया : नदी में छलांग लगाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला*

उज्जैन। श्रावण मास में रामघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच आज सुबह एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। रामघाट चौकी के सामने स्नान कर रही एक युवती गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी।

होमगार्ड ने दिखाई बहादुरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगढ़ जिले की तहसील खिलचीपुर निवासी 19 वर्षीय मुस्कान पिता रतनलाल नहाते समय गहराई में चली गई। उसे डूबते देख मौके पर तैनात होमगार्ड सैनिक **राजेंद्र डाबी** ने बिना एक पल गंवाए नदी में छलांग लगा दी और डूब रही महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। घटना के बाद परिवारजनों और वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने होमगार्ड जवान की बहादुरी की जमकर सराहना की।

130 से अधिक जवान तैनात

इस संबंध में होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट **संतोष कुमार जाट** ने बताया कि नाग पंचमी और श्रावण मास को देखते हुए रामघाट सहित सभी प्रमुख घाटों पर आपदा बचाव उपकरणों के साथ 130 से अधिक होमगार्ड, तैराक और गोताखोर तैनात किए गए हैं।

रात में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कमांडेंट ने कहा कि होमगार्ड सैनिक राजेंद्र डाबी की तत्परता से एक जान बची है, इसलिए उसे पुरस्कृत किया जाएगा।

श्रद्धालुओं से अपील
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गहरे पानी में न जाएं और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

Related posts

उज्जैन सड़क हादसे में तीन लोगो की मौत , कार और कंटेनर की आमने सामने हुई भिडंत

Jansamvad Express Digital

प्रधानमंत्री टी बी मुक्त अभियान के अंतर्गत जायंट्स व् जनजागृति ने किया फ़ूड किट का वितरण

Jansamvad Express Digital

हरदा हादसे में घायल लोगो से मिले मुख्यमंत्री मोहन यादव

Leave a Comment