Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मोदी 3.0में पहली बार 10 राज्यों के राज्यपाल को लेकर बड़ा फैसला: 6 नए राज्यपाल बनाए 3 का राज्य बदला . राष्टपति भांव ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली | केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने अपने   मोदी 3.0  कार्यकाल  में पहली बार राज्यों के राज्यपाल को लेकर बड़ा फैर बदल किया है , मोदी सरकार ने देश के  10 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश के राज्यपाल और प्रशासक बदले दिए गए हैं। राष्ट्रपति भवन ने शनिवार देर रात 6 नए राज्यपाल के नाम का एलान किया है तो वही  3 राज्यों के राज्यपाल  के ट्रांसफर का आदेश जारी किया।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का गवर्नर बनाया गया है। असम के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल के अलावा चंडीगढ़ के प्रशासक का जिम्मा संभालेंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर रहे हरिभाऊ बागडे़ राजस्थान, पूर्व केंद्रीय मंत्री और 8 बार के सांसद रहे संतोष गंगवार झारखंड, असम से पूर्व सांसद रमन डेका छत्तीसगढ़ के गवर्नर बनाए गए हैं।

कलराज मिश्र (राजस्थान), बिस्वभूषण हरिचंदन (छत्तीसगढ़), रमेश बैस (महाराष्ट्र), बनवारीलाल पुरोहित (पंजाब-चंडीगढ़), अनुसुइया उइके (मणिपुर) और फागू चौहान (मेघालय) को हटाया गया है।

तीन राज्यपाल- सीपी राधाकृष्णन (झारखंड से महाराष्ट्र), गुलाब चंद कटारिया (असम से पंजाब-चंडीगढ़), लक्ष्मण आचार्य (सिक्किम से असम,मणिपुर) को दूसरे राज्य भेजकर रिपीट किया गया है।

Related posts

केरल में मिला नया वायरस , स्कुल कालेज किये बंद

Jansamvad Express Digital

होली से पहले भक्तो के बीच पहुंचे भगवान शिव माता पार्वती , भूत पिशाच के साथ रंगों के बीचे झूमे शिव और शिव भक्त

Jansamvad Express Digital

इजराइल की कोशिश ईरान ना बन सके परमाणु देश : इजराइल में Microsoft दफ्तर के पास गिरी ईरान की मिसाइल: कई लोग घायल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment