Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

महाकाल मंदिर में मनाई गई दीपावली : पुजारी परिवार ने की पूजन , मुख्यमंत्री उज्जैन में परिवार के साथ मनाएँगे दीपावली

उज्जैन \ भोपाल || देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक भूतभावन बाबा महाकाल के मंदिर में  सनातन धर्म की  परंपरा का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली देश में सबसे पहले  मंदिर में मनाया गया। गुरुवार तड़के में हुई  भस्मआरती में महाकाल को गर्म जल से स्नान कराया गया। पुजारी परिवार की महिलाओं ने भगवान को केसर, चंदन, इत्र का उबटन लगाया। अन्नकूट का भोग भी लगाया गया। फुलझड़ी जलाकर रूप चौदस और दिवाली की शुरुआत की गई।

दीपावली के पर्व को इस बार दो दिन माना जा रहा है कई लोग 31 अक्टूम्बर को दीपावली मान रहे है तो कई लोग 01 नवम्बर को दीपावली पर्व मनाने जा रहे है लेकिन दीपावली की तेयारी  कई दिनों पहले ही शुरू हो गई थी   मध्यप्रदेश एक दिन पहले 30 अक्टूबर को पूरी तरह जगमगा उठा। गली, मोहल्ले, शॉपिंग मॉल्स, सरकारी-गैर सरकारी बिल्डिंग्स पर रंगबिरंगी लाइटिंग देखने को मिल रही  है। आसमान में मन मोह लेने वाली  आतिशबाजी और  घरो के बाहर  दीयों-झालरों की रोशनी है।

दीपावली के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में अपने सरकारी आवास पर बालिका महक साहू के साथ रंगोली बनाई। वही 31 अक्टूम्बर को अपने समस्त काम पुरे कर मुख्यमंत्री देर शाम को अपने उज्जैन निवास पहुँच परिवार के साथ दीपावली का पर्व मनाएँगे |

ये होगा आज का मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का कार्यक्रम 

दोपहर 12.30 बजे आनंद धाम (सेवा भारती) शिवाजी नगर

दोपहर 2 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय

सायं 4.40 बजे भोपाल से उज्जैन रवाना

सायं 5.40 बजे कुष्ठ धाम उज्जैन में कार्यक्रम

उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम एवं रात्रि विश्राम

Related posts

विक्रम विश्वविद्यालय पीएचडी मामले में लोकायुक्त ने शुरू की जाँच ,कुलसचिव के हुए बयान

गुरु पुष्प नक्षत्र आज : ध्यान रखे और वह ना ख़रीदे जो आपको पहुंचाए नुकसान : आज के दिन सोने की खरीदी होगी लाभ दायक

Jansamvad Express Digital

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की जमानत पर हाई कोर्ट में आज सुनवाई

Leave a Comment