Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

सलमान खान को धमकी देने और फिरोती की मांग करने वाला गिरफ्तार : सलमान खान की बड़ी सुरक्षा

सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने और 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के आरोपी को बुधवार को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान आजम मोहम्मद मुस्तफा (56 साल) के रूप में हुई।

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी मुंबई के बांद्रा का ही रहने वाला है। आजम ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मैसेज भेजा था कि जिसमें कहा गया था कि पैसे न देने पर अभिनेता की जान ले ली जाएगी। मैसेज मिलने के बाद वर्ली में मौजूद अधिकारियों ने मैसेज भेजने वाले खिलाफ जांच शुरू कर दी थी।

5 दिन पहले भी सलमान को इसी तरीके से जान से मारने की धमकी दी गई थी। आरोपी को मंगलवार को मुंबई पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया। इसकी पहचान मोहम्मद तैयब (20) के रूप में हुई है। ACP नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने बताया- आरोपी को सूरजपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां से मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जाएगी।

तैय्यब ने 25 अक्टूबर की शाम NCP नेता बाब सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ऑफिस में मैसेज भेजा था। इसमें फिरौती न देने पर सलमान खान और जीशान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। जीशान के एक कर्मचारी ने पुलिस में FIR दर्ज कराई थी।

Related posts

महाकाल मंदिर के सहायक पुजारी के 15 वर्षीय पुत्र की मौत , रंगपंचमी की गैर में कलाबाजी करते विडिओ आया सामने

Jansamvad Express Digital

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 12 वर्षों से कोमा में रहने वाले व्‍यक्ति को दी इच्छामृत्यु की अनुमति

शहर कांग्रेस की कार्यकारणी घोषित कई सक्रीय चेहरों को नही मिला अवसर , तो कई वरिष्ठ नेता विशेष आमंत्रित सदस्य भी नही

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment