Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

AIMIM ने ताहिर हुसैन को बनाया प्रत्याशी : मुस्तफाबाद सीट से भरेंगे नामांकन फार्म

नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली में फ़रवरी माह में नई सरकार के चयन के लिए मतदान होना है और फ़रवरी में ही किस पार्टी की सरकार होगी इस बात की  घोषणा भी हो जाएगी | वर्तमान में सरकार में काबिज आम आदमी पार्टी ने सभी सीट पर अपने प्रत्याशी उतार दिए है , वही कांग्रेस भाजपा के साथ ही AIMIM भी मैदान में है |
AIMIM ने  दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को अपना प्रत्याशी बनाया है , मुस्तफाबाद सीट से ओवेसी ने ताहिर को अधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया है | इधर ताहिर को  गुरुवार सुबह तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। ताहिर दिल्ली चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले हैं। कल दिल्ली हाईकोर्ट ने ताहिर की पैरोल मंजूर कर ली थी। उन्हें दिल्ली पुलिस के भारी सुरक्षा घेरे में जेल से रिहा किया गया। वह सुबह करीब 9.15 बजे जेल से बाहर आए।

आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद हुसैन को विधानसभा चुनाव के लिए मुस्तफाबाद सीट से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने मैदान में उतारा है।

24 फरवरी 2020 को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें 53 लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे। इसी केस में ताहिर आरोपी हैं।

Related posts

उज्जैन में पानी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा : भाजपा बोर्ड प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार लेकिन जनता को नहीं मिल रहा पानी

Jansamvad Express Digital

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य ने किए महाकाल दर्शन : प्रातकाल होने वाली भस्म आरती में हुए शामिल

Jansamvad Express Digital

उज्‍जैन- गणतंत्र दिवस पर शिप्रा तट पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव फहराएंगे राष्‍ट्रीय ध्‍वज

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment