Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

BSF चीफ और डिप्टी चीफ को हटाया :गृह मंत्रालय का बहुत बड़ा एक्शन!

नई दिल्ली | केंद्र सरकार गृह मंत्रालय ने बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल नितिन अग्रवाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है और उन्हें पद से हटा दिया गया है. वहीं, BSF के स्पेशल डीजी वाईबी  खुरानिया को भी हटाकर ओडिशा कैडर में वापस भेज दिया गया है. जबकि नितिन अग्रवाल को उनके मूल कैडर केरल में वापस भेज दिया गया है. गृह मंत्रालय ने गृह मंत्रालय ने इस कदम को Premature repatriation कहा है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने 30 जुलाई को कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी को आदेश जारी करने को कहा था, जिसके बाद डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ट्रेनिंग की डायरेक्टर साक्षी मित्तल ने ये आदेश जारी किए हैं।

हालांकि, दोनों टॉप अधिकारियों को हटाने की वजह और उन्हें मिलने वाली नई जिम्मेदारी के बारे में अभी नहीं बताया गया है। साथ ही BSF के नए चीफ और डिप्टी चीफ के नाम की घोषणा भी नहीं हुई है।

1989 बेच के IPS  नितिन अग्रवाल कार्यकाल पूरा न करने वाले पहले DG

नितिन अग्रवाल 1989 बैच के केरल कैडर के IPS ऑफिसर हैं। वे BSF के पहले डीजी होंगे, जिन्हें अपना कार्यकाल बीच में ही छोड़ना पड़ा। इससे पहले जिन्होंने भी डीजी की जिम्मेदारी संभाली, उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया है। अग्रवाल ने पिछले साल जून में पदभार ग्रहण किया था। उनका कार्यकाल 2026 में पूरा होना था।

वाईबी खुरानिया ओडिशा के DGP बन सकते हैं

1990 बैच के IPS ऑफिसर वाईबी खुरानिया स्पेशल डीजी (वेस्ट) के रूप में पाकिस्तान बॉर्डर पर सिक्योरिटी इन-चार्ज थे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वाईबी खुरानिया को ओडिशा में डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) की जिम्मेदारी मिल सकती हैं। BSF की जिम्मेदारी मिलने से पहले भी वे ओडिशा पुलिस के बड़े पदों पर रह चुके हैं। वे एडिशनल DGP के अलावा राउरकेला, मयूरभंज और गंजम में SP भी रह चुके हैं। खुरानिया ​​​​भुवनेश्वर, बेरहमपुर और संबलपुर रेंज के DIG और IG भी रह चुके हैं।

Related posts

दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेंगे 2000 रुपये, पंजाब में फरिश्ते योजना होगी शुरू

Jansamvad Express Digital

सड़को पर बाइक लेकर हुडदंग करने वालो पर पुलिस की नजर : 100 से ज्यादा बाइक से मॉडिफाइड सायलेंसर निकाल कर किये नष्ट

Jansamvad Express Digital

4 मार्च तक CBI रिमांड पर रहेंगे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment