Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

Diksha Kushwaha World Record: चने की दाल पर बनाई 12 ज्योतिर्लिंगों की अद्भुत आकृति

शिप्रा फाइन आर्ट के प्राचार्य डॉ. अभिषेक तोमर के सानिध्य में 22 मिनट में तैयार की सूक्ष्म कलाकृति

उज्जैन। शहर की युवा कलाकार दीक्षा कुशवाह ने सूक्ष्म कला में अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है। दीक्षा ने मात्र 8 मिलीमीटर आकार की चने की एक दाल पर भगवान शिव के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों की आकृतियां उकेरी हैं।

यह अद्भुत कलाकृति उन्होंने 13 अप्रैल 2026 को शिप्रा फाइन आर्ट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभिषेक तोमर के सानिध्य में तैयार की। दीक्षा ने बताया कि इस रचना को बनाने में केवल 22 मिनट का समय लगा। इतने छोटे आकार पर 12 ज्योतिर्लिंगों को सटीकता से उकेरना बेहद चुनौतीपूर्ण था, जिसमें विशेष उपकरण, धैर्य और गहन एकाग्रता की जरूरत पड़ी।

दीक्षा को 12 ज्योतिर्लिंग बनाने की प्रेरणा केदारनाथ, बद्रीनाथ और बाबा महाकाल के दर्शन के बाद मिली। उन्होंने बताया कि डिग्री कोर्स के दौरान कॉलेज के कई बच्चों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए थे, जिससे प्रेरित होकर उन्होंने सबसे छोटे ज्योतिर्लिंग बनाने का लक्ष्य रखा।

हिंदू धर्म में 12 ज्योतिर्लिंगों का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। दीक्षा ने इन्हें एक ही चने की दाल पर साकार कर अनूठा उदाहरण पेश किया है।

दीक्षा पहले भी अपनी रचनात्मक कलाकृतियों के लिए पहचान बना चुकी हैं, लेकिन यह उपलब्धि उनके कला जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। उज्जैन की इस युवा कलाकार की उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उनकी यह सूक्ष्म कलाकृति कला जगत में प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

 

facebook पर देखे पूरी खबर 

INSTAGRAM पर देखे पूरी खबर

Youtube पर देखे पूरी खबर
View this post on Instagram

 

A post shared by Jansamvad Express Digital (@jansamvadexpressdigital)

Related posts

भोपाल-  मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियंता दिवस में होंगे शामिल।

Jansamvad Express Digital

संस्कार फिल्म के निर्माण टीम ने लवखेड़ी धाम में किया हवन- पूजन

Jansamvad Express Digital

अभिनेता सोनू सूद ने किये बाबा महाकाल के दर्शन : फिल्म फ़तेह की कामयाबी के लिए प्रार्थना की

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment