Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर डीआरपी लाईन में महिला कांस्टेबल ने लगाई फांसी:पति की मौत के बाद मिली थी अनुकंपा नियुक्ति

इंदौर || इंदौर के एरोड्रम इलाके में रहने वाली एक महिला कांस्टेबल ने सुसाइड कर लिया। वह डीआरपी लाइन में पदस्थ थी। बुधवार देर रात जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। एरोड्रम पुलिस के मुताबिक घटना शुभम नगर की है। यहां रहने वाली प्रिया यादव ने अपने घर में फांसी लगा ली। सूचना के बाद अफसर मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

प्रिया यादव डीआरपी लाइन में अपनी सेवा दे रही थीं।बताया जाता है कि पति की मौत के बाद उन्हें अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। पति की मृत्यु के बाद से ही वह तनाव में थीं।

Related posts

नोएडा: 11वीं के छात्र ने मेट्रो के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी 4 लाइनें हिला देंगी

श्री डुण्डेश्वर महादेव देवनारायण महाराज मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का पांचवा दिन

Jansamvad Express Digital

उज्जैन के 10 सेंटर पर आज हो रही MPPSC परीक्षा , कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की जा रही परीक्षा

Leave a Comment