Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर हादसा मरने वालो की संख्या 36 हुई , लोगो ने मुख्यमंत्री का किया विरोध

इंदौर | रामनवमी पर्व पर इंदौर में स्थित एक मंदिर में हुए हादसे में मरने वालो की संख्या 36 हो गई है , घटना के दुसरे दिन भी रेस्क्यू दल द्वारा बावड़ी के अन्दर से शवो को निकालने का काम किया गया , हादसा इतना बड़ा था की रेस्क्यू के लिए आर्मी की मदद लेनी पड़ी | दरअसल स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर में बनीं बावड़ी के ऊपर की छत धंसने से 50 से अधिक लोग बावड़ी में गिर गए थे ।

 हादसे के 24 घंटे बाद गुम एकमात्र व्यक्ति सुनील सोलंकी का शव शुक्रवार को करीब 12 बजे बावड़ी में मिला। उसे करीब 12.20 बजे बावड़ी से बाहर निकाला गया।

मुख्यमंत्री और गृहमन्त्री पहुचे इंदौर परिजन ने किया विरोध 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा हादसे में घायल हुए लोगो से मिलने के लिए आज इंदौर पहुचे , मुख्यमंत्री ने  एप्पल अस्पताल और घटनास्थल का दौरा किया और स्थितियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। परिजनों ने मोके पर पहुचे जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की |

मंदिर के जिम्मेदारो पर मुकदमा दर्ज 

इस पूरे मामले में इंदौर पुलिस ने दो लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इसमें पूर्व पार्षद और मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी और एक सचिव मुरली सबनानी शामिल है। पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर ने इस बात की पुष्टि की है।

Related posts

महाकाल मंदिर दर्शन के नाम पर अवैध वसूली : आरोपियों की संख्या हुई 11 , दो मीडिया कर्मी सहित पूर्व भस्म आरती प्रभारी बना आरोपी

Jansamvad Express Digital

अमित शाह करेंगे केरल के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों को संबोधित

Jansamvad Express Digital

सचिन शर्मा होंगे उज्जैन के नए एसपी , सत्येन्द्र कुमार शुक्ल होंगे अब खंडवा एसपी

Leave a Comment