Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

 कांग्रेस का विधानसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव:​​​​​​​जीतू पटवारी के निलंबन के बाद एकजुट हुए कांग्रेस विधायक ; कमलनाथ बोले- भाजपा के लोग नहीं चाहते हम खुलासे करें

मध्यप्रदेश में  विधानसभा बजट सत्र चल रहा है और इस सत्र के दोरान विधानसभा स्पीकर ने कांग्रेस के दबंग नेता विधायक पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री  जीतू पटवारी को बजट सत्र की बाकी अवधि तक सस्पेंड किए जाने का फैसला  सुनाया  था जिसके बाद से ही  कांग्रेस बिफरी हुई है। स्पीकर गिरीश गौतम के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है ,  आज विधानसभा में कांग्रेस द्वारा विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम के खिलाफ  अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा । गुरुवार को स्पीकर ने पटवारी के निलंबन का फैसला सुनाया था। इसके बाद से ही कांग्रेस खेमे ने गिरीश गौतम के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पीसीसी चीफ कमलनाथ से लेकर मप्र के सभी कांग्रेस विधायकों ने जीतू पटवारी के साथ खडे़ रहकर सदन में लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है। आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के भोपाल दौरे को देखते हुए सत्ता पक्ष भी सतर्क है।

कमलनाथ ने कहा, हमारे अध्यक्ष (गिरीश गौतम) जो निष्पक्ष होने चाहिए, उन्होंने जीतू पटवारी का निलंबन किया। इसका मतलब ये हमारी आवाज रोकना चाहते हैं। हमें बोलने नहीं देना चाहते। ये नहीं चाहते कि इनकी बातों का खुलासा हो। ये संविधान और हमारे प्रजातंत्र के लिए बहुत दुखद दिन है। निलंबन कोई मुद्दा नहीं हैं। आवाज रोकना, ये मुद्दा है।

 

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में मनाया योग दिवस . बारिश के कारण हाल में हुआ कार्यक्रम , 50 लोग ही हुए शामिल

Jansamvad Express Digital

राजस्थान में सरपंच चुनाव की जिद में डबल मर्डर! पिता पर बेटे-बहू को बोलेरो से कुचलने का आरोप

Jansamvad Express Digital

अभिनेत्री रवीना टंडन बेटी रशा टंडन के साथ उज्जैन आई , बाबा महाकाल के दर्शन किये

Leave a Comment