Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

कोलकाता: पीएम मोदी आज संयुक्त कमांडर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली || प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कोलकाता में 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2025 का उद्घाटन करेंगे और इसको संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कल कोलकाता पहुंचे। कोलकाता के विजय दुर्ग में भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय में संयुक्त कमांडर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

इस वर्ष के सम्मेलन का विषय है – ‘सुधारों का वर्ष-भविष्य के लिए परिवर्तन’। सम्मेलन में विश्व की वर्तमान राजनीतिक स्थिति की पृष्ठभूमि में तकनीकी प्रगति, सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं के बीच समन्वय, आधुनिकीकरण और अन्य पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। दो साल में एक बार आयोजित होने वाला संयुक्त कमांडर सम्मेलन 17 सितंबर तक चलेगा।

Related posts

तेलंगाना में आज 119 सीटो के लिए मतदान शुरू हुआ

Jansamvad Express Digital

निष्कासित सांसदों के लिए लोकसभा सचिवालय से सर्कुलर जारी , पार्लियामेंट चैम्बर, लॉबी और गैलरी में आने पर बैन

Jansamvad Express Digital

बुर्ज खलीफा की उचाई से कैसे दिखता है दुबई का नजारा : देख कर आपका दिल खुश हो जाएगा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment