Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागखेल

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुश खबर:अखिल भारतीय फिरोजिया ट्राॅफी 2025 का 05 मई से आगाज

  • मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी इनामी राशि
  • हैवी टेनिस बाल प्रतियोगिता में देशभर की प्रसिद्व 16 टीमे लेगी भाग

उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में रात्रिकालीन क्रिकेट महाकुभ ‘‘अखिल भारतीय फिरोजिया ट्राफी 2025’’ का आयोजन आज 05 मई से 11 मई 2025 तक नगर के मध्य स्थित क्षीर सागर खेल मैदान पर प्रतिदन सायः 06 बजे से होने जा रहा है। सांसद श्री अनिल फिरोजिया द्वारा अपने पिता स्व. श्री भूरेलाल जी फिरोजिया (पूर्व विधायक) की स्मृति मे विगत 20 से अधिक प्रदेश एवं नगर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों जैसे क्रिकेट, फुटबाल, हाॅकी, वालीबाल, बास्केटबाल, कराटे, बाक्सीग, जिम्नास्टिक आदि प्रतियोगिताओ का आयोजन करते आ रहे है।


इस वर्ष भी मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी ईनामी राशि वाली हैवी टेनिस बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजना आज दिनांक 05 मई से होने जा रहा है जिसमें देश के विभिन्न प्रांत जैसे महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, उड़ीसा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिमबंगाल, झारखण्ड, पंजाब की टीमे भाग ले रही है। इसमें देशभर के अंडर 16 एवं 19 के प्रतिष्ठत खिलाडी के साथ हैवी टेनिस बाॅल के मशहूर खिलाडी भाग लेगे।

इस प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में माननीय डाॅ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन, भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री, मध्यप्रदेश सरकार के विभिन्न मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, के साथ पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी, भारतीय क्रिकेट टीम सिलेक्टर, मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी के साथ कई गणमान्य अतिथि उपस्थिति रहेगे।

क्रिकेट प्रतियोगिता का अब तक का सबसे बड़ा इनाम

स्व. श्री भूरेलाल फिरोजिया सामाजिक एवं शोध संस्था, उज्जैन द्वारा आयोजित फिरोजिया ट्राॅफी 2025

  • प्रथम पुरस्कार ₹5 लाख 51 हज़ार
  • द्वितीय पुरस्कार . ₹2 लाख 51 हज़ार
  • मैन ऑफ़ द सीरीज़ . बाइक ़ ट्रॉफ़ी
  • फ़ाइनल मैन ऑफ़ द मैच .₹21 हज़ार ़ ट्रॉफ़ी द
  • र्शकों द्वारा कैच पकड़ने पर नगद पुरस्कार रखा गया है।

संस्था के सचिव  सुदर्शन शिशुलकर ने बताया कि इस आयोजन मे महिला क्रिकेट को बढ़वा देने हेतु विशेष महिला क्रिकेट मैंच, के साथ अधिकारी-11 एवं पत्रकार -11 के मैचों का भी आयोजन किया जायेगा। सभी मैचों का लाइव प्रसारण यू-टूब के चेनल BLF Ujjain https://www.youtube.com/channel/UCoGJCpFozREYUbj8-5MgOYQ की लिंक के माध्यम से भी किया जावेगा।


उज्जैन सांसद एवं संस्था के संरक्षक श्री अनिल फिरोजिया जी ने खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने हेतु उज्जैन नगर एवं आज-पास के क्षेत्र की समस्त जनता एवं खिलाडीयों से विशेष आग्रह किया हैं, कि इस आयोजन को देखने और खिलाडियों को प्रोत्साहित करने हेतु आवश्य रूप प्रधारें।

Related posts

उज्जैन पहुंची FEMINA MISS INDIA 2024 निकिता पोरवाल : शाम 5 बजे टावर चोक से करेंगी रोड शो

बीआरएस से कांग्रेस में गए 10 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग :दल-बदल मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त

Jansamvad Express Digital

टिकिट कटने से हताश विधायक पारस जैन , सोशल मीडिया पर झलका दर्द , लिखा मुझे विश्वास में भी नही लिया ना पूछा

Leave a Comment