Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिता का निधन : करीब 95 साल थी उम्र

उज्जैन | मध्यप्रदेश के  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार को निधन हो गया। वे करीब 95 वर्ष के थे और एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उन्हें उज्जैन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को ही उज्जैन आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके बेटे महा आर्यमन सिंधिया ने अस्पताल जाकर उनका हाल-चाल जाना था। रविवार को सीएम भी अपने पिता के पास पहुंचे थे।

यादव समाज से जुड़े लोग बताते हैं कि, पूनमचंद यादव ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया। उन्होंने बेटे नंदू यादव, नारायण यादव, मोहन यादव और बेटी कलावती, शांति देवी को पढ़ाया-लिखाया। संघर्ष के दिनों में उनके पिता रतलाम से उज्जैन आ गए और सबसे पहले हीरा मिल में नौकरी की।

इसके बाद शहर के मालीपुरा में भजिया और फ्रीगंज में दाल-बाफले की दुकान लगाई। 95 वर्ष की उम्र होने के बाद भी वे उपज बेचने खुद मंडी जाते थे।

 

 

Related posts

लोकसभा में संविधान पर चर्चा का दूसरा दिन : संसद में प्रियका का पहली बार में ही इंदिरा वाला वार

Jansamvad Express Digital

क़तर में फंसी मनीषा : सीएम की गृह मंत्री शाह से बात

Jansamvad Express Digital

दूध उत्पादन को बढ़ावा देने पर मुख्यमंत्री डॉ यादव की गृह एव सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment