Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर टिप्पणी के बाद से शिवराज सिंह के पुतले जलना शुरू

सीएम शिवराज द्वारा कांग्रेस नेता कमलनाथ के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का तीन बत्ती चौराहा पर फूंका पुतला,

उज्जैन के तीन बत्ती चौराहा पर रविवार शाम को युवा कांग्रेस का प्रदर्शन देखने को मिला। यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ प्रदर्शन किया गया । युवा कांग्रेस जिला महासचिव अर्पित यादव के नेतृत्व में पुतला फूंका गया। युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के नेता कमलनाथ के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है । इसी बात के विरोध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका गया है। मुख्यमंत्री अपनी टिप्पणी के मामले में माफी मांगे। यहां प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। एहतियातन तौर पर दमकल भी मौजूद थी।

Related posts

राजा के रूप में निकले बाबा महाकाल, पालकी में सवार होकर दे रहे हैं भक्तों को दर्शन – जनसंवाद एक्सप्रेस पर देखिए LIVE*

Jansamvad Express Digital

पूर्व मुख्यमंत्री की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर ,गंभीर हालत में युवक भोपाल रेफर

Jansamvad Express Digital

नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह का किया स्वागत

Leave a Comment